STP (स्ट्रेट थ्रू प्रोसेसिंग) बनाम ECN (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन नेटवर्क)
स्ट्रेट थ्रू प्रोसेसिंग (STP) आमतौर पर वो तरीका होता है, जिसके तहत दोबारा डाले या फिर डीलिंग डेस्क के किसी हस्तक्षेप के बिना फ़ॉरेक्स ट्रेड्स को प्रोसेस करके किसी ब्रोकर की सर्विसेज़ के ज़रिए "सीधे" लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को रूट कर दिया जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि ब्रोकर के हस्तक्षेप के बिना ऑर्डर्स को लिक्विडिटी प्रोवाइडर को भेज दिया जाता है, यानी कि क्लाइंट्स या फिर लिक्विडिटी प्रोवाइडर के साथ ब्रोकर के हितों का कोई टकराव नहीं होता, और स्प्रेड्स और/या कमीशन मार्क-अप (अगर कोई हो) पर ही ब्रोकर्स का मुनाफ़ा जेनरेट होता है।
स्टैंडर्ड Axi अकाउंट्स STP मॉडल के तहत काम करते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन नेटवर्क (ECN) ब्रोकर्स उन STP की तरह होते हैं, जिनमें दोनों ही पार्टियों का क्लाइंट के साथ हितों का कोई टकराव नहीं होता। यहाँ अहम फ़र्क ये होता है कि ECN से मार्केट के अलग-अलग प्लेयर्स द्वारी डाली गईं प्राइस कोटेशनें कंसोलिडेट हो जाती हैं, जिसके चलते आमतौर पर क्लाइंट्स को ब्रोकर बेहतर (कम) स्प्रेड प्राइस मुहैया करा पाते हैं।
Axi पर आपको कोई समर्पित ECN अकाउंट तो नहीं मिलता, लेकिन हमारे प्रो अकाउंट के फ़ीचर्स बिल्कुल किसी ECN अकाउंट जैसे ही होते हैं।
ओवर द काउंटर (OTC)
ओवर द काउंटर (OTC) किसी केंद्रीकृत एक्सचेंज की भागीदारी के बिना ट्रेडिंग फ़ाइनेंसियल इंस्ट्रूमेंट्स को सीधे दोनों पार्टियों के बीच ट्रेड करने का एक विकेंद्रीकृत तरीका होता है। एक्सचेंज-ट्रेडेड मार्केट्स के विपरीत, OTC ट्रेडिंग ओपन मार्केट में सीधे खरीदारों और विक्रेताओं के बीच में ही होती है। Axi पर ये काम MetaTrader 4 (MT4), MetaTrader 5 (MT5) और/या Axi Trading Platform के ज़रिए किया जाता है (इसकी उपलब्धतता आपके निवास के देश पर निर्भर करती है)।