💬
Arlo
We give you the edge to succeed.
Markets Hero Background

How can we help?

Check our self-serve options or use our search.

स्प्रेड्स, पिप्स, पॉइंट्स, टिक्स, और लॉट साइज़ क्या होते हैं?

स्प्रेड

करेंसी एक्सचेंज या ट्रेड करते समय किसी फ़ॉरेक्स ब्रोकर के बेचने और खरीदने वाले रेट्स के बीच के फ़ासले को फ़ॉरेक्स स्प्रेड कहा जाता है। करेंसी, ट्रेड दिन के किस समय शुरू किया गया था, और कई तरह के आर्थिक या बाज़ार के हालातों के अनुसार ये स्प्रेड बड़े या छोटे हो सकते हैं।

पिप

पिप (परसेंटेज इन पॉइंट) दो करेंसियों के बीच की वैल्यू में आए बदलाव को दर्शाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर EUR/USD 1.2250 से बढ़कर 1.2251 तक चला जाता है, तो उसमें 0.0001 या एक पिप (1.2251 – 1.2250 = 0.0001) की बढ़ोतरी आई है।

टिक

किसी इंडिविजुअल इंस्ट्रूमेंट में आने वाले सबसे छोटे इज़ाफ़े को टिक कहते हैं। ये पिप जैसा ही होता है, लेकिन ये हर बढ़ोतरी का सामान रूप से हिसाब नहीं लगा पाता। उदाहरण के लिए, किसी एक इंस्ट्रूमेंट में टिक को 0.0001 के इज़ाफ़ों में मापा जा सकता है, जबकि किसी और इंस्ट्रूमेंट में इसे 0.25 के इज़ाफे में मापा जा सकता है।

पॉइंट

डॉलर वाली किसी रकम में आने वाले बदलाव को पॉइंट के ज़रिए दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी शेयर की कीमत $25 से बढ़कर $30 हो जाती है, तो ट्रेडर्स के लिए ये 5 पॉइंट की बढ़ोतरी होती है। फ़ॉरेक्स में पॉइंट का इस्तेमाल 5वें डेसीमल प्लेस को दर्शाने के लिए किया जाता है। प्लीज़ ध्यान दें: MT4 ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर स्प्रेड पॉइंट्स में दिखाए जाते हैं (1 पिप = 10 पॉइंट्स)।

लॉट्स

ट्रेड किए जा रहे किसी इंस्ट्रूमेंट के एक यूनिट को लॉट से दर्शाया जाता है। अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए अलग-अलग अधिकतम और न्यूनतम लॉट साइज़ होते हैं।

ज़्यादातर फ़ॉरेक्स जोड़ियों को कम से कम 0.01 लॉट्स (जिसे माइक्रोलॉट भी कहा जाता है) से ट्रेड किया जा सकता है, फिर चाहे आपका अकाउंट टाइप कुछ भी क्यों न हो। प्रमुख करेंसी जोड़ियों के लिए अधिकतम ट्रेड साइज़ 100 लॉट, मामूली करेंसी जोड़ियों के लिए अधिकतम ट्रेड साइज़ 50 लॉट, और विदेशी करेंसी जोड़ियों के लिए अधिकतम ट्रेड साइज़ 20 लॉट का होता है। बाकी इंस्ट्रूमेंट्स के लिए अधिकतम और न्यूनतम लॉट साइज़ ये होते हैं:

  • कमोडिटी कैश CFD: न्यूनतम 1 लॉट और अधिकतम 400 लॉट।
  • बुलियन स्पॉट CFD: न्यूनतम ट्रेड साइज़ माइक्रो लॉट (0.01) से शुरू होकर 20 लॉट तक जा सकता है।
  • कमोडिटी फ़्यूचर CFD: बुलियन स्पॉट CFD की ही तरह, न्यूनतम माइक्रो लॉट (0.01) से शुरू होता है, लेकिन यहाँ वो सिर्फ़ अधिकतम 10 लॉट (उस कमोडिटी के हिसाब से) तक ही जाता है।
  • इंडेक्स कैश CFD: न्यूनतम ट्रेड साइज़ 1 लॉट पर ही फ़िक्स्ड होता है, जबकि अधिकतम साइज़ इंडेक्स के हिसाब से कुछ मामलों में 1000 लॉट तक भी चला जाता है।
  • इंडेक्स फ़्यूचर्स CFD: माइक्रो लॉट (0.01) न्यूनतम एंट्री पॉइंट होता है। अधिकतम ट्रेड साइज़ आमतौर पर 10 लॉट का ही होता है, लेकिन China50.fs इंडेक्स में 20 लॉट तक की परमिशन होती है।

हर इंस्ट्रूमेंट के अधिकतम ट्रेड साइज़ के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल और हमारे प्रोडक्ट शेड्यूल को पढ़कर देखें।

अतिरिक्त स्पष्टीकरण के लिए प्लीज़ हमारे पिप कैलकुलेटर को आज़माकर देखें।

और अधिक प्रश्न हैं? अनुरोध भेजें

Other resources

Other information you may find useful

Trading

Get useful trading tools and resources to enhance your trading experience and knowledge

Learn More

Contact

Speak to your local Axi contact whenever you need assistance

Contact Us

Funds

Discover our secure payment methods for managing your funds

Learn More

Still need help?

We're happy to assist you, whenever you need us.