CFD क्या होता है?
'CFD' का मतलब Contract for Difference होता है। ये खरीदार और विक्रेता (यानी कि ट्रेडर और ब्रोकर) के बीच एक तरह का कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसके तहत ट्रेड शुरू और खत्म करते समय किसी एसेट की वैल्यू के बीच के "फ़र्क" की पेमेंट के लिए अपनी सहमति व्यक्त की जाती है।
CFD का इस्तेमाल आमतौर पर CFD, सोना, तेल, या फिर बाकी कमोडिटी जैसे एसेट्स की ट्रेडिंग के लिए किया जाता है। इस अग्रीमेंट के तहत उस एसेट की फ़िज़िकल खरीदारी किए बिना बस उसकी कीमतों में आने वाली रियल-टाइम मूवमेंट्स में ही ट्रेडिंग की जाती है।
उदाहरण के लिए, अगर आप सोने को CFD के तौर पर ट्रेड कर रहे हैं, तो असली सोना खरीदने के बजाय आपको सिर्फ़ सोने की मार्केट में होने वाली प्राइस मूवमेंट्स पर ही ट्रेडिंग करनी होगी। और क्योंकि आप सिर्फ़ प्राइस मूवमेंट्स पर ही ट्रेडिंग कर रहे होंगे, CFD ट्रेडिंग के तहत आप कीमतों में आने वाले उछाल या गिरावट, दोनों ओर से मुनाफ़ा कमा सकते हैं, बशर्ते आपका अंदाज़ा सही निकले। हाँ, अगर मार्केट आपके अनुमान की उलटी दिशा में जाती है, तो आपको नुकसान हो जाएगा।
इन प्रोडक्ट्स के बार में और जानने के लिए प्लीज़ हमारे Markets to Trade पेज पर जाएँ। हमारे Product Schedule में आपको हमारी प्रोडक्ट्स की पूरी लिस्ट मिल जाएगी।