MetaTrader (MT4/MT5)के लिए हेजिंग स्ट्रेटेजी
Axi के MetaTrader 4 (MT4/MT5) ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए पार्शियल और फ़ुल हेजिंग रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके तहत एक ही इंस्ट्रूमेंट में विपरीत दिशाओं में दो लेन-देन किए जा सकते हैं, और इसे एक हेज्ड लेन-देन माना जाता है। एक ही इंस्ट्रूमेंट में खरीदे और बेचे गए लेन-देन होल्ड करने पर लेन-देन को स्टैंडर्ड मार्जिन शर्त के आधे दाम पर चार्ज किया जाता है।
हेजिंग के बारे में और जानने के लिए हमारी प्रोडक्ट डिस्कलोज़र स्टेटमेंट को पढ़कर देखें।
Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए हेजिंग स्ट्रेटेजी
Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए फ़िलहाल हेजिंग की परमिशन नहीं है। Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए हेजिंग करने की कोशिश करने पर आपकी पोज़ीशनों को नेट कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप 0.04 लॉट की लॉन्ग/बाय पोज़ीशन होल्ड करके उसी बाजार में 0.04 लॉट की शॉर्ट/सेल पोज़ीशन ओपन करते हैं, तो प्लेटफ़ॉर्म पर ये पोज़ीशनें अपने आप ही बंद हो जाएँगी क्योंकि वो एक-दूसरे को कैंसल जो कर देती हैं (यानी कि +0.04 - 0.04 = 0.00)।
और जानकारी या सहायता के लिए प्लीज़ सीधे Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म एप्लिकेशन के ज़रिए हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
आर्बिट्राज स्ट्रेटेजी
Axi पर आर्बिट्राज रणनीतियों के इस्तेमाल की परमिशन नहीं है। सभी लेटेंसी आर्बिट्राज ट्रेड कैंसल कर दिए जाएँगे।
मार्टिंगेल स्ट्रेटेजी
Axi पर मार्टिंगेल रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रणनीतियों के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।