MT4 में Market Watch विंडो ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल फ़ाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स, जैसे कि करेंसी पेयर्स, कमोडिटीज़, और इंडाइस, पर रियल-टाइम इनफ़ॉर्मेशन मुहैया कराता है। ये बिड और आस्क प्राइस, स्प्रेड, और सोचे-समझे फ़ैसले लेने में ट्रेडर्स के काम आने वाले बाकी अहम डेटा को डिस्प्ले करता है।
Market Watch विंडो खोलने के लिए या तो टॉप मेन्यू में जाकर "View" पर क्लिक करके "Market Watch" को सिलेक्ट कर लें, या फिर बस Ctrl+M दबा दें।
Market Watch के कुछ ज़रूरी फ़ीचर्स:
- प्राइस कोट्स: अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स के लिए ये बिड (सेल) और आस्क (बाय) प्राइस डिस्प्ले करता है।
- चार्ट एक्सेस: "Chart Window" पर राइट-क्लिक और उसे सिलेक्ट करके किसी खास इंस्ट्रूमेंट के लिए चार्ट खोले जा सकते हैं।
- डेप्थ ऑफ़ मार्केट: कुछ खास इंस्ट्रूमेंट्स के लिए अलग-अलग प्राइस लेवल पर मार्केट की लिक्विडिटी के बारे में यहाँ इनफ़ॉर्मेशन मिलती है।
- सिंबल लिस्ट: सिंबल्स को सिलेक्ट या अनसिलेक्ट करके दिखाई देने वाले इंस्ट्रूमेंट्स की लिस्ट को कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
- टिक चार्ट: सिलेक्ट किए गए इंस्ट्रूमेंट की रीयल-टाइम मूल्य प्राइस मूवमेंट्स यहाँ दिखाई देती हैं।
- स्पेसिफ़िकेशन: इसमें किसी ट्रेडिंग सिंबल की शर्तें होती हैं। सिंबल की प्रॉपर्टीज़ देखने के लिए "Market Watch" विंडो में जाकर उसके कॉन्टेक्स्ट मेन्यू में "स्पेसिफ़िकेशन" पर क्लिक कर दें।
Market Watch क्या होता है, उसे इनेबल कैसे किया जाता है, और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, ये सब डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिया वीडियो देखें।