MetaTrader 4 (MT4) MetaQuotes सॉफ़्टवेयर द्वारा डेवेलप किया गया एक जाना-माना ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है। अपने यूज़र-फ़्रेंडली इंटरफ़ेस और फ़ाइनेंशियल मार्केट्स में ट्रेडिंग को सपोर्ट करने वाले ढेर सारे फ़ीचर्स, जैसे कि चार्ट्स, प्राइस अलर्ट्स, कस्टम इंडिकेटर्स, और एनालिसिस टूल्स, के चलते ट्रेडर्स के बीच इसका काफ़ी बोलबाला है।
MetaQuotes द्वारा डेवेलप की गई MQL4 प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के ज़रिए यूज़र एक्सपर्ट एडवाइज़र, कस्टम इंडिकेटर, और स्क्रिप्ट डेवेलप कर पाते हैं।
MT4 को अपने डेस्कटॉप/PC (Windows या Mac), मोबाइल फ़ोन ऐप (Android या iPhone), या फिर ब्राउज़र-आधारित ट्रेडिंग के लिए WebTrader के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है। MT4 ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म और उसके बेसिक फ़ंक्शन्स के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ नीचे दी गई वीडियो को देखें।