मुझे कैसे पता चलेगा कि कोई ट्रेड पोज़ीशन ओपन करने के लिए मेरे पास पर्याप्त पैसा है या नहीं?
किसी लिवरेज्ड ट्रेडिंग अकाउंट को खोलकर मेन्टेन करने के लिए ज़रूरी धनराशि को मार्जिन के तौर पर जाना जाता है। आपके अकाउंट में हमेशा पर्याप्त मार्जिन होना चाहिए, नहीं तो आपके ट्रेड अपने आप ही स्टॉप-आउट (बंद) भी हो सकते हैं।
किसी ट्रेड को कितना मार्जिन एलोकेट किया जाएगा, ये उसके ट्रेडर के हाथों में होता है, लेकिन आमतौर पर ये उस ट्रेडर के लक्ष्यों और जोखिम सहने की क्षमता पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर, ऊँची लिवरेज वाली अपेक्षाकृत छोटी धनराशि भी बेहतर संभावित रिटर्न दिलवा सकती है, लेकिन उससे भारी नुकसान के जोखिम में भी बढ़ोतरी आ जाती है।
मार्जिन का हिसाब लगाने में मदद पाने के लिए प्लीज़ हमारे ऑनलाइन ट्रेडिंग कैलकुलेटर को आज़माकर देखें।