Axi की कोशिश हमेशा ऑनलाइन फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग की कॉस्ट को कम रखने की होती है। कई तरह की करेंसियों, कमोडिटीज़, और इंडाइस में तो हमारे स्प्रेड वाकई काफ़ी कम हैं। कुछ मामलों में तो कुछ खास तरह के अकाउंट्स के लिए हमारे स्प्रेड 0.0 (कुछ विशेष साधनों के लिए) पिप्स तक भी हो सकते हैं।
स्प्रेड क्या होता है?
किसी इंस्ट्रूमेंट (जैसे कोई करेंसी) को एक्सचेंज या ट्रेड करते समय किसी ब्रोकर के खरीदने और बेचने के रेट में फ़र्क को स्प्रेड कहा जाता है। एक्सचेंज या ट्रेड किए जा रहे इंस्ट्रूमेंट, ट्रेड दिन के किस समय शुरू किया गया था, और अलग-अलग आर्थिक या बाज़ार के हालातों के अनुसार स्प्रेड कम या ज़्यादा हो सकते हैं। स्प्रेड को 'मार्क-अप' या फिर 'कॉस्ट ऑफ़ ट्रेडिंग' के तौर पर भी जाना जाता है।
अपने फ़र्स्ट क्लास ब्रोकरों और लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स, वैश्विक बैंक्स, और फ़ाइनेंसियल इंस्टिट्यूशनों के नेटवर्क के चलते Axi लाजवाब स्प्रेड मुहैया करा पाता है। इन भरोसेमंद सोर्सेज़ की बदौलत हमें लिक्विडिटी के एक बहुत बड़े पूल का एक्सेस जो मिल जाता है, जिसकी वजह से उन्हीं कम स्प्रेड्स का हमारे क्लाइंट भी फ़ायदा उठा पाते हैं।