MT4 में किसी चार्ट को खोला कैसे जा सकता है?
प्लेटफ़ॉर्म पर कोई चार्ट खोलने के दो तरीके होते हैं:
- ‘Market Watch’ विंडो पर जाकर अपने मनचाहे symbol पर राइट-क्लिक कर दें। ड्रॉप-डाउन मेन्यू में ‘Chart Window’ को सिलेक्ट कर लें।
- मेन टूलबार में ‘+’ बटन (
) पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपने मनचाहे सिंबल्स को सिलेक्ट कर लें।
अपनी चार्ट सेटिंग्स को सेव कैसे करें
चार्ट सेटिंग्स को सेव करने के तीन तरीके होते हैं:
- जब चार्ट आपकी आवश्यकतानुसार सेट हो जाए, तो चार्ट पर राइट-क्लिक करके ‘Template’ को और फिर ‘Save Template’ को सिलेक्ट कर लें और उसके बाद अपने चार्ट को एक नाम दें। इस टेम्पलेट को अप्लाई करने के लिए उस चार्ट पर राइट-क्लिक कर दें, जिसे आप दोबारा कॉन्फ़िगर करना चाहते हैं, और फिर ऊपर सेव किए गए चार्ट टेम्पलेट को सिलेक्ट कर लें, या फिर
- जिस चार्ट को आप सेव करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करके मेन टूलबार में 'चार्ट्स' पर चले जाएँ, और फिर नीचे 'Template' और 'Save Template' को सिलेक्ट कर लें, या फिर
- मेन टूलबार में ‘Template’ आइकन पर क्लिक कर दें।