चार्ट टाइप बदलने के दो तरीके होते हैं।
- बदले जाने वाले चार्ट का सिलेक्ट करके टूलबार से बार, कैंडलस्टिक, या लाइन चार्ट जैसे डिफ़ॉल्ट चार्ट टाइप्स में से किसी एक को चुन लें, या फिर
- टूलबार में 'Charts' पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मेन्यू से किसी डिफ़ॉल्ट चार्ट टाइप को सिलेक्ट कर लें।
नोट: किसी और चार्ट को सिलेक्ट करना चार्ट टाइप्स से जुड़ी दिक्कतों की सबसे आम वजह होती है। चार्ट टाइप बदलते समय सही चार्ट को सिलेक्ट करना न भूलें। किए गए बदलाव को देखने के लिए आपको 'Zoom In' टूल का सहारा भी लेना पड़ सकता है।