किसी पेंडिंग ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करना
किसी ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करने के लिए आप इनमें से एक काम कर सकते हैं:
- ‘Toolbox’ विंडो के 'Trade' टैब में जाकर ऑर्डर पर डबल-क्लिक कर दें, या फिर
- इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करके ‘Modify’ या ‘Delete’ ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।
जब आप Order विंडो में हों, तो ऑर्डर वॉल्यूम (लॉट साइज) जैसी ऑर्डर डिटेल्स को मॉडिफ़ाई करके आप कोई स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट सेट कर सकते हैं। प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट मौजूदा प्राइस के बहुत करीब सेट किया गया है, तो आपको "Invalid S/L or T/P" मैसेज आ जाएगा।
अपने मनचाहे बदलाव करने के बाद उन्हें अप्लाई करने के लिए ‘Modify’ बटन पर क्लिक कर दें।
किसी ऑर्डर को बंद करना या हटाना
‘Terminal’ विंडो के ‘Trade’ टैब में हर ऑर्डर की दाईं ओर मौजूद ग्रे Close (X) बटन पर क्लिक करके आप किसी मार्केट ऑर्डर को बंद कर सकते हैं या फिर किसी पेंडिंग ऑर्डर को डिलीट कर सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें: ये फ़ंक्शनैलिटी सिर्फ़ तभी अवेलेबल होगी, जब One Click Trading Tool इनेबल किया गया होगा।
मार्केट प्राइस पर किसी ओपन पोज़ीशन को बंद करने के लिए ‘Toolbox’ विंडो के 'Trade' टैब में जाकर उस पोज़ीशन पर डबल-क्लिक कर दें। ऐसा करके एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। ‘Type’ फ़ील्ड में ‘Market Execution’ को सिलेक्ट करके मौजूदा प्राइस पर पोज़ीशन को बंद करने के लिए पीले रंग के ‘Close’ बटन पर क्लिक कर दें।
ऑर्डर को प्लेस, मॉडिफ़ाई, और क्लोज़ करने के तरीके के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।