MT4 प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए ट्रेड करने के लिए Axi पर कई तरह के इंडिविजुअल प्रोडक्ट (इंस्ट्रूमेंट) अवेलेबल हैं। ट्रेडिंग के लिए कोई नई प्रोडक्ट ढूँढने या जोड़ने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- MT4 में लॉग-इन करें
- “Market Watch” विंडो पर जाएँ – आपके MT4 ट्रेडिंग टर्मिनल (डेस्कटॉप और वेब वर्शन) के ये दाईं ओर होती है
- Market Watch में Symbols के नीचे राइट-क्लिक कर दें। ऐसा करके आपको अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स की एक लिस्ट दिखाई दे जाएगी।
- कोई नया सिंबल जोड़ने के लिए उस सिंबल पर क्लिक कर दें, जिसे आप डिस्प्ले करवाना चाहते हैं और फिर "Show" पर क्लिक कर दें। वो सिंबल अब MT4 में दिखाई दे जाएगा।
सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स को दिखाना/छिपाना
सभी सिंबल दिखाएँ
सभी अवेलेबल ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स डिस्प्ले करने के लिए:
- Market Watch विंडो में राइट-क्लिक कर दें।
- Symbols को सिलेक्ट कर लें।
- सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स को देखकर उन्हें जोड़ने के लिए Show All को चुनकर विंडो बंद कर दें।
सभी सिंबल छिपाएँ
Market Watch विंडो में अब आपके द्वारा चुना गया ट्रेड इंस्ट्रूमेंट दिखाई दे जाएगा। इस इंस्ट्रूमेंट का प्राइसिंग चार्ट देखने के लिए जोड़े गए नए सिंबल पर क्लिक करके ड्रैग करते-करते उसे चार्ट विंडो में ड्रॉप कर दें।