💬
Arlo
We give you the edge to succeed.
Markets Hero Background

How can we help?

Check our self-serve options or use our search.

MT4 में ट्रेड ऑर्डर कैसे डाला जा सकता है? {Windows)

MT4 में मार्केट ऑर्डर कैसे डालें?

  • Market Watch विंडो के ज़रिए: Market Watch विंडो में अपने मनचाहे इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करके New Order को सिलेक्ट कर लें।
  • टूलबार के ज़रिए: मेन टूलबार में मौजूद New Order बटन पर क्लिक कर दें।

फ़ौरन ट्रेड करने के लिए 'Type' फ़ील्ड में Market Execution’ को सिलेक्ट करके इंस्ट्रूमेंट और वॉल्यूम (लॉट्स) को चुन लें, फिर ऑर्डर प्लेस करने के लिए ‘Sell by Market’ या ‘Buy by Market’ पर क्लिक कर दें।

'Order' विंडो में 'Symbol' फ़ील्ड पर क्लिक करके एक ड्रॉपडाउन लिस्ट के ज़रिए ट्रेड किए जा रहे अपने इंस्ट्रूमेंट में आप बदलाव कर सकते हैं। बाईं और मौजूद संबंधित टिक चार्ट में कीमतें रियल टाइम में देखी जा सकती हैं। यहाँ एक कमेंट फ़ील्ड भी होता है, जिसका इस्तेमाल करके ट्रेड प्लेस करते समय आप कोई कमेंट डाल सकते हैं।

अपने ऑर्डर्स पर आप स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। ऐसा करने के लिए ‘Order Window’ में संबंधित फील्ड्स को भर दें।

प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट मौजूदा कीमत के काफ़ी करीब सेट किया हुआ है, तो आपको "Invalid S/L or T/P" मैसेज आ जाएगा।

ऑर्डर प्लेस होते ही टर्मिनल के Trade टैब में एक ओपन पोज़ीशन दिखाई देने लगेगी।

पेंडिंग ऑर्डर कैसे डालें?

  • Market Watch विंडो के ज़रिए: Market Watch विंडो में अपने मनचाहे इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करके New Order को सिलेक्ट कर लें, और फिर Order विंडो में ऑर्डर टाइप के तौर पर Pending Order को सिलेक्ट कर ले
  • टूलबार के ज़रिए: मेन टूलबार में New Order बटन पर क्लिक कर दें, और फिर Order विंडो में ऑर्डर टाइप के तौर पर Pending Order को सिलेक्ट कर लें

अपने ऑर्डर्स पर आप स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। ऐसा करने के लिए Order Window में संबंधित फील्ड्स को भर दें।

ज़रूरी जानकारी: अगर आपके द्वारा डाले गए किसी ऑर्डर की सेटिंग्स गलत हैं, तो आप वो ऑर्डर नहीं डाल पाएँगे। जब तक आपके ऑर्डर के पैरामीटर मान्य नहीं हो जाते, तब तक ऑर्डर प्लेस करने वाला बटन ग्रे ही रहेगा।

अपने ऑर्डर की डिटेल्स भरकर Place बटन पर क्लिक कर दें।

ट्रेड प्लेस होते ही आप Terminal विंडो के Trade टैब पर क्लिक करके उसे देख सकते हैं।

और टिप्स के लिए प्लीज़ हमारे MT4 वीडियो ट्यूटोरियल देखें।

ट्रेलिंग स्टॉप लगाना

किसी ओपन ट्रेड पर ट्रेलिंग स्टॉप लगाने के लिए ‘Trade’ टैब पर जाकर उस ट्रेड पर राइट-क्लिक कर दें, फिर ‘Trailing Stop’ पर क्लिक करके पॉइंट्स के ज़रूरी नंबर को चुन लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 पॉइंट = 1/10 पिप; 10 पॉइंट्स = 1 पिप।

ऑर्डर्स प्लेस करने, उनमें बदलाव करने, और उन्हें बंद करने के तरीके के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिया वीडियो देखें।

 

और अधिक प्रश्न हैं? अनुरोध भेजें

Other resources

Other information you may find useful

Trading

Get useful trading tools and resources to enhance your trading experience and knowledge

Learn More

Contact

Speak to your local Axi contact whenever you need assistance

Contact Us

Funds

Discover our secure payment methods for managing your funds

Learn More

Still need help?

We're happy to assist you, whenever you need us.