इंडिकेटर्स
Android के लिए MT4 ऐप में डिफ़ॉल्ट इंडिकेटर्स की एक लिस्ट होती है। सभी अवेलेबल इंडिकेटर्स को देखने के लिए ‘Chart’ टैब पर जाकर स्क्रीन पर टैप कर दें। ऐसा करके एक पॉप-अप विंडो खुल जाएगी। पूरी लिस्ट देखने के लिए स्क्रॉल करते-करते नीचे चले जाएँ।क्या Android MT4 ऐप में कस्टम इंडिकेटर्स जोड़े जा सकते हैं?
आप सिर्फ़ डिफ़ॉल्ट लिस्ट में अवेलेबल इंडिकेटर्स को ही ऐड कर सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि Android MT4 पर कस्टम इंडिकेटर्स या Expert Advisors को ऐड नहीं किया जा सकता है।
Expert Advisors
क्या Android MT4 ऐप पर Expert Advisors (EAs) का इस्तेमाल किया जा सकता है?
हमें खेद है कि MetaTrader 4 Android ऐप पर Expert Advisors का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।