MT4 WebTrader प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए Axi पर ट्रेडिंग के लिए कई तरह के प्रोडक्ट (इंस्ट्रूमेंट) अवेलेबल हैं। ट्रेडिंग के लिए कोई नई प्रोडक्ट ढूँढने या जोड़ने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- MT4 WebTrader में लॉग-इन कर लें।
- “Market Watch” विंडो में चले जाएँ – आपके MT4 ट्रेडिंग टर्मिनल (डेस्कटॉप और वेब वर्शन) के ये दाईं ओर मौजूद होती है।
-
- Market Watch में Symbols के नीचे राइट-क्लिक कर दें। ऐसा करने से अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स की एक लिस्ट खुल जाएगी।
- कोई नया सिंबल जोड़ने के लिए अपने मनचाहे सिंबल को सिलेक्ट करके "Show" पर क्लिक कर दें। वो सिंबल अब MT4 में दिखाई देने लगेगा।
सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स को कैसे दिखाएँ और छिपाएँ?
सभी सिंबल दिखाना
सभी अवेलेबल ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स को दिखाने के लिए:
- Market Watch विंडो में जाकर राइट-क्लिक कर दें।
- Symbols को सिलेक्ट कर लें।
- सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स देखने और जोड़ने के लिए Show All को चुनकर विंडो को बंद कर दें।