किसी पेंडिंग ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करना
किसी ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करने के लिए आप या तो Toolbox विंडो के 'Trade' टैब में उस ऑर्डर पर डबल-क्लिक कर सकते हैं, या फिर उस इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करके 'Modify or Delete' ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।
ऑर्डर विंडो में जाकर ऑर्डर वॉल्यूम (लॉट साइज़) जैसी ऑर्डर डिटेल्स को मॉडिफ़ाई करके एक स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट सेट किया जा सकता है। प्लीज़ ध्यान दें: अगर किसी स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट को मौजूदा प्राइस के काफ़ी करीब सेट किया जाता है, तो आपको “Invalid S/L or T/P” नोटीफ़िकेशन मैसेज आ जाएगा।
अपने मनचाहे बदलाव करने के बाद उन्हें अप्लाई करने के लिए Modify बटन पर क्लिक कर दे।
किसी ऑर्डर को क्लोज़ या डिलीट करना
Terminal विंडो के 'Trade' टैब की दाईं ओर, हर ऑर्डर के बगल में मौजूद ग्रे रंग के Close (X) बटन पर क्लिक करके आप किसी मार्केट ऑर्डर को क्लोज़ या फिर किसी पेंडिंग ऑर्डर को डिलीट कर सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें: ये फ़ंक्शन सिर्फ़ वन क्लिक ट्रेडिंग टूल के इनेबल होने पर ही अवेलेबल होता है।
मार्केट प्राइस पर किसी ओपन पोज़ीशन को क्लोज़ करने के लिए Toolbox विंडो के 'Trade' टैब में उस पोज़ीशन पर डबल-क्लिक कर दें। ऐसा करने से एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। 'Type' फ़ील्ड में 'Market Execution' को सिलेक्ट करके उस पोज़ीशन को मौजूदा प्राइस पर बंद करने के लिए पीले रंग के 'Close' बटन पर क्लिक कर दें।
ऑर्डर प्लेस, मॉडिफ़ाई, और क्लोज़ करने के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।