MT4 में किसी चार्ट को खोला कैसे जाता है?
MT4 प्लेटफ़ॉर्म में चार्ट खोलने के दो तरीके होते हैं:
- ‘Market Watch’ विंडो में जाकर अपने मनचाहे सिंबल पर राइट-क्लिक कर दें। ड्रॉप-डाउन मेन्यू में ‘Chart Window’ को सिलेक्ट कर लें, या फिर
- मेन टूलबार में ‘+’ बटन (
) पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मेन्यू से संबंधित करेंसी सिंबल को सिलेक्ट कर लें।
अपनी चार्ट सेटिंग्स को सेव कैसे किया जाता है?
MT4 में चार्ट सेटिंग्स को सेव करने के तीन तरीके होते हैं:
- आपकी आवश्यकतानुसार सेट हो जाने पर चार्ट पर राइट-क्लिक करके ‘Template’ को और फिर ‘Save Template’ को सिलेक्ट कर लें, और अपने फिर चार्ट को एक नाम दे दें। इस टेम्पलेट को अप्लाई करने के लिए दोबारा कॉन्फ़िगर किए जाने वाले चार्ट पर राइट-क्लिक करके ऊपर सेव किए गए चार्ट टेम्पलेट को सिलेक्ट कर लें, या फिर
- मेन टूलबार में 'Charts' पर जाकर सेव किए जाने वाले चार्ट को सिलेक्ट कर लें, और फिर 'Template' में जाकर 'Save Template' को सिलेक्ट कर लें, या फिर
- मेन टूलबार में ‘Template’ आइकन पर क्लिक कर दें।