💬
Arlo
We give you the edge to succeed.
Markets Hero Background

How can we help?

Check our self-serve options or use our search.

MT4 (Mac/iOS) को डाउनलोड या डिलीट कैसे किया जा सकता है?

ज़रूरी जानकारी!

1: Mac पर MT4 डाउनलोड करने से पहले अपने डिवाइस की ‘System Preferences’ में जाकर ‘Security & Privacy’ में चले जाएँ और ‘General’ टैब को सिलेक्ट कर लें। ‘Allow apps downloaded from’ हैडिंग में जाकर 'Anywhere' को सिलेक्ट कर लें और लॉक आइकन पर क्लिक करके बदलावों को सेव कर दें।

2: अज्ञात डेवलपर्स के प्रोग्राम इनस्टॉल करने की परमिशन देने के लिए आपको अपनी सेटिंग्स अपडेट करनी पड़ सकती है। ऐसा करने के लिए Apple की वेबसाइट पर मौजूद इस हेल्प आर्टिकल को पढ़कर देख लें।

ऊपर दिए स्टेप्स पूरे करके आप MT4 इनस्टॉलेशन फ़ाइल को डाउनलोड करना जारी रख सकते हैं

अपने Mac पर अगर आपसे MetaTrader 4 इनस्टॉल नहीं हो रही है, तो ब्राउज़र में ही ट्रेडिंग करने के लिए प्लीज़ MT4 Webtrader के इस्तेमाल के बारे में सोचकर देखे लें

Mac पर MT4 डाउनलोड कैसे करें?

डायरेक्ट डाउनलोड के लिए या तो Axi की वेबसाइट पर चले जाएँ, या फिर Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके MT4 डाउनलोड फ़ाइल को ढूँढ लें।

Mac पर MetaTrader 4 को कैसे इनस्टॉल करें:

  1. डाउनलोड पूरा होने के बाद वो आपके ‘Downloads’ फ़ोल्डर में दिखाई दे जाएगा। ‘axitrader_mt4_osx.dmg’ पर डबल-क्लिक करके आपको एक नई विंडो दिखाई दे जाएगी, जहाँ आपको ‘Axi MT4 OSX’ को ड्रैग करके ‘Applications’ फ़ोल्डर में ड्रॉप करना होगा।
  2. अब आपको इनस्टॉलेशन विंडो दिखाई दे जाएगी, जिसमें Axi MT4 OSX को Applications फ़ोल्डर में कॉपी किया जा रहा होगा। ये इनस्टॉलेशन पूरी होने के बाद अपने Mac पर 'Launchpad' आइकन पर क्लिक कर दें। अब आपके Launchpad पर Axi MT4 OSX ऐप दिखाई देनी चाहिए।
  3. Axi MT4 OSX ऐप्लिकेशन पर डबल-क्लिक करके आपसे अपने ट्रेडिंग अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए कहा जाएगा। अपना ट्रेडिंग अकाउंट खोलते समय आपको ईमेल की गईं डिटेल्स के ज़रिए ऐसा किया जा सकता है।
  4. ‘Login’ पर क्लिक कर दें।

MetaTrader 4 प्लेटफ़ॉर्म को कैसे हटाएँ?

अपने Mac से MT4 प्लेटफॉर्म को हटाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
  1. Finder प्रोग्राम के ज़रिए ऐप को ढूँढ निकालें।
  2. या तो ऐप को ड्रैग करके Bin में ले जाएँ, या फिर ऐप पर राइट-क्लिक करके ‘Move to Bin’ को सिलेक्ट कर लें। यूज़रनेम और पासवर्ड माँगे जाने पर अपने Mac के एडमिनिस्ट्रेटर अकाउंट का नाम और पासवर्ड डाल दें।
  3. ऐप को डिलीट करने के लिए Bin पर जाकर MT4 प्रोग्राम को सिलेक्ट कर लें और ‘Delete immediately…’ पर राइट-क्लिक करके उसे सिलेक्ट कर लें। ऐसा करने के बजाय, ‘Empty’ पर क्लिक करके MT4 समेत Bin के सारे कंटेंट्स को परमानेंटली डिलीट भी किया जा सकता है।
और अधिक प्रश्न हैं? अनुरोध भेजें

Other resources

Other information you may find useful

Trading

Get useful trading tools and resources to enhance your trading experience and knowledge

Learn More

Contact

Speak to your local Axi contact whenever you need assistance

Contact Us

Funds

Discover our secure payment methods for managing your funds

Learn More

Still need help?

We're happy to assist you, whenever you need us.