MetaTrader 4 ऐप का इस्तेमाल करते समय आप सिर्फ़ एक ही अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं। हाँ, एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में स्विच ज़रूर किया जा सकता है। अकाउंटों के बीच स्विच करने के लिए:
- 'Settings' में जाने से सबसे ऊपर आपको अपना मौजूदा अकाउंट दिखाई दे जाएगा।
- अपने मौजूदा एक्टिव अकाउंट को टच करने से आपके बाकी अवेलेबल अकाउंट डिस्प्ले करती एक नई स्क्रीन खुल जाएगी।
- अपने मनचाहे अकाउंट को सिलेक्ट कर लें, या फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद ‘+’ सिंबल को सिलेक्ट करके कोई नया अकाउंट ऐड कर दें।