ट्रेड डालना
- ‘Quotes’ टैब पर चले जाएँ;
- ट्रेड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट पर टैप कर दें;
- ‘Trade’ पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपसे अपनी मनचाही वॉल्यूम और एक्सीक्यूशन टाइप स्पेसिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा। बाय या सेल ऑर्डर कन्फ़र्म करने से पहले आप स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट भी लगा सकते हैं।
ऑर्डर टाइप
MetaTrader 4 iPhone ऐप के ज़रिए आप मार्केट एक्सीक्यूशन और पेंडिंग ऑर्डर तो डाल सकते हैं, लेकिन ट्रेलिंग स्टॉप नहीं।
कोई चार्ट कैसे खोलें?
- ‘Quotes’ टैब पर चले जाएँ।
- विश्लेषण किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट पर टैप कर दें। ऐसा करने से एक एक नई पॉप-अप विंडो खुल जाएगी।
- ‘Chart’ को सिलेक्ट करने से आपके द्वारा रिक्वेस्ट किया गया चार्ट खुल जाएगा।
किसी ट्रेड को मॉडिफ़ाई करना
- ‘Trade’ टैब में चले जाएँ।
- मॉडिफ़ाई किए जाने वाले ऑर्डर पर क्लिक करके ‘Modify’ को सिलेक्ट कर लें।
- आपसे अपनी स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट डिटेल्स डालने के लिए कहा जाएगा। इन्हें डालने के बाद ‘Modify’ पर क्लिक कर दें।
कोई ओपन या पेंडिंग ट्रेड / पोज़ीशन देखना
सभी ओपन और पेंडिंग ट्रेड पोज़ीशन देखने के लिए ‘Trade’ टैब पर चले जाएँ:
- ओपन पोज़ीशन ‘Positions’ सेक्शन में देखा जा सकती हैं।
- पेंडिंग पोज़ीशन ‘Orders’ सेक्शन में देखी जा सकती हैं।
किसी ट्रेड को बंद करना
- ‘Trade’ टैब पर चले जाएँ।
- बंद किए जाने वाले ऑर्डर पर क्लिक करके ‘Close’ को सिलेक्ट कर लें।
- अब उस पोज़ीशन के मौजूदा नफ़े या नुकसान की राशि के साथ ही उस ट्रेड को बंद करने की आपसे कन्फ़र्मेशन माँगी जाएगी।
- कन्फ़र्म करने के लिए ‘Close with Profit/Loss’ बटन पर क्लिक कर दें।