जैसे ही आप अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर देते हैं, वैसे ही आपके दस्तावेज़ों को इलेक्ट्रॉनिक वेरिफ़िकेशन के ज़रिए हम ऑटोमेटिकली ऑथेंटिकेट कर देते हैं। ये प्रोसेस पूरा होता ही आमतौर पर आपका अकाउंट फ़ौरन खुल जाता है। मैन्युअल रिव्यु की ज़रूरत पड़ने पर वेरिफ़िकेशन प्रोसेस को हम 1-2 वर्किंग डे के अंदर-अंदर पूरा करने की कोशिश करते हैं। आपका अकाउंट वेरीफ़ाई होते ही ईमेल के ज़रिए आपको अपनी नई लॉग-इन डिटेल्स मिल जाती हैं। ज़रूरी जानकारी: वेलकम ईमेल के लिए प्लीज़ अपने इनबॉक्स और स्पैम/जंक फ़ोल्डर्स, दोनों को चेक कर लें।