आपकी इंटरनल ट्रांसफ़र कई कारणों के चलते फ़ेल हो सकती है। ये रहीं कुछ आम समस्याएँ और उनके समाधान:
कोई पॉज़िटिव अकाउंट बैलेंस नहीं:
समस्या: आपके किसी ट्रेडिंग अकाउंट में पॉज़िटिव बैलेंस नहीं है।
समाधान: सबसे पहले अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे डिपॉज़िट कर दें। पैसे ट्रांसफ़र करने के लिए आपके कम से कम एक अकाउंट में पॉज़िटिव बैलेंस होना चाहिए।
ट्रांसफ़र राशि ज़ीरो है:
समस्या: ट्रांसफ़र राशि के तौर पर आपने ज़ीरो डाला है।
समाधान: ये सुनिश्चित कर लें कि ट्रांसफ़र राशि ज़ीरो से ज़्यादा है।
करेंसी कन्वर्शन के लिए अपर्याप्त फ़ंड्स:
समस्या: आप अलग-अलग करेंसियों वाले अकाउंटों के बीच पैसे ट्रांसफ़र कर रहे हैं, लेकिन आपके द्वारा डाली गई राशि कन्वर्शन के लिए काफ़ी कम है।
समाधान: ट्रांसफ़र राशि को बढ़ा दें ताकि कन्वर्शन पूरी हो सके।
ट्रांसफ़र के लिए अपर्याप्त बैलेंस:
समस्या: ट्रांसफ़र राशि आपके सोर्स अकाउंट में मौजूद अवेलेबल बैलेंस से ज़्यादा है।
समाधान: निकलवाए जाने वाले अवेलेबल बैलेंस को चेक करके ये सुनिश्चित कर लें कि कहीं ट्रांसफ़र राशि उससे ज़्यादा तो नहीं है।
खाता सत्यापन लंबित या अधूरा
समस्या: यदि आपका खाता पूरी तरह से सत्यापित नहीं है, तो आंतरिक ट्रांसफर प्रतिबंधित हो सकते हैं।
समाधान: सुनिश्चित करें कि आपने सभी केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर दिए हैं। यदि कोई आवश्यक दस्तावेज़ गायब हैं, तो हो सकता है कि आपको उन्हें प्रदान करने का अनुरोध करने वाला एक ईमेल मिला हो। हमारी ओर से किसी भी संचार के लिए अपना इनबॉक्स (और स्पैम फ़ोल्डर) जांचें। सफल सत्यापन के बाद ही आप धनराशि स्थानांतरित कर सकते हैं।
ऐप या सिस्टम समस्या:
समस्या: ऐप या सिस्टम की किसी तकनीकी समस्या के चलते ट्रांसफ़र प्रोसेस नहीं हो सकी। हालांकि पैसे आपके सोर्स अकाउंट से तो कट गए हैं, लेकिन डेस्टिनेशन अकाउंट में वो अभी तक क्रेडिट नहीं हुए हैं।
समाधान: कुछ मिनट इंतज़ार करके दोबारा चेक करके देख लें। समस्या के बरकरार रहने पर कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें।