एक सब-अकाउंट कैसे बनाया जा सकता है?
प्लीज़ ध्यान दें: अगर आपका अकाउंट पूरी तरह से वेरीफ़ाई नहीं हुआ है, तो सब-अकाउंट के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन अवेलेबल नहीं होगा।
एक नया ट्रेडिंग अकाउंट (सब-अकाउंट) बनाने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
- नया अकाउंट जोड़ने के ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें (ध्यान दें: अगर आपका अकाउंट सस्पेंड किया गया है, तो ये ऑप्शन अवेलेबल नहीं होगा।)
- अपनी अकाउंट डिटेल्स चुन लें, जिनमें निम्न जानकारी शामिल होनी चाहिए:
- अकाउंट टाइप (ध्यान दें: अगर आपके पास एक पार्टनर अकाउंट है, तो अवेलेबल ऑप्शन अलग हो सकते हैं)
- करेंसी
- लीवरेज
- MT4 अकाउंट पासवर्ड (पासवर्ड में कम से कम 8 कैरेक्टर होने चाहिए, जिसमें कम से कम 2 छोटे अक्षर, 2 बड़े अक्षर, और 2 नंबर होने चाहिए, और पासवर्ड में अधिकतम 15 कैरेक्टर होने चाहिए)
पूरा हो जाने पर आपकी स्क्रीन पर "Application submitted successfully" वाला एक कन्फ़र्मेशन मैसेज आ जाएगा। प्लीज़ ध्यान दें: अपने नए अकाउंट का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ घंटों का इंतज़ार करना पड़ सकता है।
सबमिट कर देने के बाद आप अपने डैशबोर्ड पर वापस पहुँच जाएँगे, जहाँ आपका नया अकाउंट सबसे ऊपर दिखाई देगा।