अगर किसी नए ट्रेडिंग अकाउंट के लिए आप अप्लाई नहीं कर पा रहे, तो आमतौर पर इसके कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे कि:
- आपकी अधिकतम अकाउंट की संख्या पूरी हो चुकी है: अगर आपके ट्रेडिंग अकाउंट की मान्य संख्या पूरी हो चुकी है, तो एक नए अकाउंट के लिए अप्लाई करने से पहले आपको किसी मौजूदा अकाउंट को बंद करवाना होगा। इस सूरत में आप "Add New Account" बटन पर क्लिक नहीं कर पाएँगे।
- आपका अकाउंट वेरीफ़ाइड नहीं है: अगर आपका अकाउंट वेरीफ़ाइड नहीं है (जैसे कि ID प्रूफ़ गायब है), तो वेरिफ़िकेशन पूरी होने तक आप किसी नए अकाउंट के लिए अप्लाई नहीं कर पाएँगे।
- तकनीकी समस्या: अपनी एप्लीकेशन सबमिट करते समय कोई तकनीकी दिक्कत भी आ सकती है। ऐसे में, या तो प्लीज़ अपना नेटवर्क कनेक्शन चेक कर लें या फिर बाद में दोबारा कोशिश करके देखें।
कोई और दिक्कत आने पर प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करें।