अगर आपको अपनी ट्रेडिंग अकाउंट डिटेल्स वाला ईमेल नहीं आया है*, तो Axi क्लाइंट पोर्टल या फिर Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए आप अपनी अकाउंट इनफ़ॉर्मेशन को एक्सेस कर सकते हैं।
अपनी MT4 अकाउंट डिटेल्स देखने के लिए:
- Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
-
सर्वर और लॉग-इन नंबर समेत अपनी MT4 अकाउंट इनफ़ॉर्मेशन देखने के लिए ‘Trade’ बटन पर क्लिक कर दें।
Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए:
- Axi ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म ऐप खोलकर लॉग-इन कर लें।
- 'My Accounts' पर चले जाएँ।
- अपने MT4 अकाउंट को सिलेक्ट कर लें, जिसके बाद आपके सर्वर और अकाउंट नंबर 'MT4 डिटेल्स' सेक्शन में दिखाई देने लगेंगे।
क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करने के लिए आपको बस अपना ईमेल और पासवर्ड चाहिए। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉग-इन पेज पर "Forgot Password" लिंक पर क्लिक करके आप उसे रीसेट कर सकते हैं। अपना ईमेल एड्रेस डालने के बाद आपको पासवर्ड रीसेट लिंक आ जाएगा।
*नोट: अगर अपनी अकाउंट डिटेल्स वाला कन्फ़र्मेशन ईमेल आपको नहीं आया है, तो प्लीज़ अपने स्पैम या जंक फ़ोल्डर को चेक कर लें। अगर आपको वहाँ भी हमारा ईमेल दिखाई नहीं दे रहा, तो मदद के लिए हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क कर लें।