Axi क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए अपने दस्तावेज़ अपलोड करने में अगर आपको दिक्कत आ रही है, तो नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके दोबारा कोशिश करके देखें:
- अपने ब्राउज़र के कैश और कुकीज़ को डिलीट कर दें।
- किसी और डिवाइस का इस्तेमाल करके देखें (जैसे फ़ोन, कंप्यूटर)।
- किसी और ब्राउज़र का इस्तेमाल करके देखें।
अगर ये समस्या बरकरार रहती है, तो अपने पहचान दस्तावेज़ की एक कॉपी आप हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम को ईमेल (service@axi.com) भी कर सकते हैं। ID दस्तावेज़ सबमिट करते समय प्लीज़ इन बातों का ध्यान रखें:
- आपको अपने Axi अकाउंट में रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस से ही ईमेल भेजना होगा।
- इमेजेस में ओरिजिनल दस्तावेज़ के चारों कोने साफ़-साफ़ दिखाई देने चाहिए।
- इमेजेस साफ़-साफ़ पढ़ने लायक और पूरी तरह से कलर्ड होनी चाहिए; धुंधली, ब्लैक एंड वाइट, या फिर ज़रूरत से ज़्यादा फ़्लैश-लिट इमेजेस मान्य नहीं होंगी।
- अगर आप कोई ड्राइविंग लाइसेंस या फिर नेशनल ID अपलोड कर रहे हैं, तो प्लीज़ दस्तावेज़ के सामने और पीछे, दोनों साइड्स को अपलोड कर दें।
हमारी टीम आपके दस्तावेज़ों की जल्द से जल्द समीक्षा करेगी, लेकिन प्लीज़ ध्यान दें कि दस्तावेज़ समीक्षा में आमतौर पर 1-2 वर्किंग डे लग जाते हैं।