1. Axi Trading ऐप डाउनलोड करें
- iOS: हमें App Store पर खोजकर “Get” पर टैप कर दें।
- Android: हमें Google Play Store पर खोजकर “Install” पर टैप कर दें।
इनस्टॉल होने के बाद ऐप खोलकर “Create an account” पर टैप कर दें।
2. अपना अकाउंट बना लें
अपने ईमेल एड्रेस और एक सुरक्षित पासवर्ड का इस्तेमाल करके रजिस्टर कर लें।
- आपके पासवर्ड में कम से कम 8 कैरेक्टर्स होने चाहिए, जिनमें बड़े और छोटे अक्षर (uppercase/lowercase), नंबर और सिंबल शामिल होने चाहिए।
- “Continue” पर क्लिक कर दें।
ऐसा करने के बजाय आप Google, Apple या Facebook से भी साइन-अप कर सकते हैं।
3. अपने अकाउंट को सिक्योर कर लें (मल्टी-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन)
अपने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए फ़ोन वेरफ़िकेशन या Google Authenticator जैसी ऑथेंटिकेटर ऐप का इस्तेमाल करके आपको मल्टी-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) सेट-अप कर लेनी चाहिए। और जानकारी के लिए यहाँ जाएँ:
- मुझे अपना फ़ोन नंबर वेरिफ़ाई करने या फिर ऑथेंटिकेटर ऐप के इस्तेमाल की क्या ज़रूरत है?
- अपना अकाउंट बनाकर MFA (SMS या ऐप) कैसे सेट-अप किया जा सकता है?
4. कानूनी समझौतों की समीक्षा करके उन्हें स्वीकार कर लें
नीतियों को ध्यान से पढ़कर Axi Terms and Conditions से अपनी सहमति व्यक्त कर दें। इसके बाद आपको Home Dashboard पर ले जाया जाएगा, जहाँ आप मार्केट्स एक्सप्लोर करते-करते ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
पूरा अकाउंट एक्सेस बनाए रखने के लिए प्लीज़ इन बातों पर ध्यान दें:
आपको 28 दिनों के भीतर अपनी ID अपलोड करनी होगी।
- जब तक आपकी पहचान वेरीफ़ाई नहीं हो जाती, तब तक आप पैसे डिपॉज़िट करके $5,000 तक ट्रेड तो कर सकते हैं, लेकिन आप पैसे निकलवा नहीं सकते।
इस प्रोसेस की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के लिए यहाँ जाएँ: अपने Axi Trading अकाउंट को वेरीफ़ाई करने के लिए पहचान-संबंधी डॉक्यूमेंट कैसे अपलोड किए जा सकते हैं?