एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने पर सीधे Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए आप अपने आइडेंटिफ़िकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।
ध्यान दें: आपकी पहचान वेरीफ़ाई होने तक डिपॉज़िट और विड्रॉअल पर लिमिट्स समेत आपके अकाउंट पर कुछ पाबंदियाँ रहेंगी।
कोई ID डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- अपने अकाउंट में लॉग-इन कर लें (अपने अकाउंट से जुड़े ईमेल और पासवर्ड के ज़रिए)।
- मेन्यू में मौजूद छोटे-से "इंसान" वाले आइकन पर क्लिक कर दें।
- वेरिफ़िकेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए या तो:
- "Verify ID" बैनर पर क्लिक कर दें, जिससे आप ID सिलेक्शन स्क्रीन पर पहुँच जाएँगे, या फिर
- "My Application Status" में जाकर "Verify ID" को सिलेक्ट कर लें।
- अपना पसंदीदा आइडेंटिफ़िकेशन डॉक्यूमेंट (पासपोर्ट, नेशनल ID, या ड्राइविंग लाइसेंस) चुन लें।
- अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करके प्रोसेस पूरा करने के लिए "Verify ID" पर टैप कर दें।
ऑटोमेटिकली कैप्चर हो जाने तक अपने डॉक्यूमेंट को फ़्रेम के अंदर बनाए रखें। ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी सारी जानकारी दिखाई दे रही हो और इमेज में कोई रिफ़्लेक्शन न हो।
अगर आप फ़ोटो से संतुष्ट हैं, तो “Continue” पर क्लिक कर दें। नहीं तो “Retake” पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपसे अपना चेहरा फ़्रेम में रखने के लिए कहा जाएगा; प्लीज़ सीधे कैमरे की ओर देखें ताकि आपका चेहरा ऑटोमेटिकली कैप्चर किया जा सके।
ज़रूरी जानकारी!
- इमेज में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के चारों कोने दिखाई देने चाहिए।
- इमेज साफ़, पढ़ने लायक और पूरी तरह से कलर्ड होनी चाहिए; उसे धुंधला, ब्लैक एंड वाइट, या फिर बहुत ज़्यादा फ़्लैश-लिट नहीं होना चाहिए।
- अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर नेशनल ID स्कैन कर रहे हैं, तो प्लीज़ डॉक्यूमेंट की अगली और पिछली, दोनों साइड को कैप्चर कर लें।
- इमेज साफ़ न होने पर वेरिफ़िकेशन प्रोसेस में आप आगे नहीं बढ़ पाएँगे।
सबमिशन सफल होने पर “Application Status” पेज पर आपको एक कन्फ़र्मेशन मैसेज दिखाई दे जाएगा।
प्लीज़ ध्यान दें: ऑटोमेटेड वेरिफ़िकेशन तो अपने आप पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन मैन्युअल जाँच की ज़रूरत पड़ने पर इस प्रोसेस में 1-2 अतिरिक्त बिज़नस डेज़ लग सकते हैं।