One Click Trading को एक्टिवेट करने के लिए Tools मेन्यू में जाकर Options को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, Trade टैब में जाकर One Click Trading वाले बॉक्स को टिक कर दें, और फिर Terms and Conditions को एक्सेप्ट करके अंत में Ok पर क्लिक कर दें।
किसी चार्ट में One Click Trading Tool को खोलने के लिए प्लीज़ उस चार्ट पर राइट-क्लिक करके One Click Trading को चुन लें। ऐसा करने के बजाय चार्ट के ऊपर बाईं ओर मौजूद One Click Trading Button पर क्लिक करके भी उसे एक्टिवेट किया जा सकता है।