मार्जिन लेवल 100% से नीचे गिरने पर Axi मार्जिन कॉल नोटीफ़िकेशन तो भेजता है, लेकिन कार्रवाई करने के लिए क्लाइंट्स को इन नोटीफ़िकेशनों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। मार्जिन कॉल मिलेगी या नहीं, या फिर पैसा डालकर नुकसान से बचने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा या नहीं, इन बातों की Axi ना तो कोई गारंटी देता है और न ही वो ऐसी कोई गारंटी दे सकता है।
मार्जिन आवश्यकताओं पर नज़र रखकर मार्केट की संभावित प्रतिकूल मूवमेंट्स से निपटने के लिए पर्याप्त फ़्री इक्विटी सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी क्लाइंट की होती है, न कि Axi की। आने वाली किसी भी मार्जिन कॉल पोज़ीशन के बारे में क्लाइंट को बताने की हम पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन नुकसान की रोकथाम की ज़िम्मेदारी Axi की नहीं होती।