ज़रूरी जानकारी! हम कौन-कौन से दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी, ये कई बातों पर निर्भर करता है। नीचे दी सूची सिर्फ़ एक ही सामान्य गाइड ही है।
पहचान/ID प्रूफ़
पहचान दस्तावेज़ सबमिट करते समय प्लीज़ इन बातों का ध्यान रखें:
- हम सिर्फ़ सरकार द्वारा जारी की गई, फ़ोटो-युक्त ID की कॉपियाँ ही स्वीकार कर सकते हैं (जैसे कि पासपोर्ट, नेशनल ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)।
- इमेज कलर्ड होनी चाहिए, और उसमें मौजूद सारा टेक्स्ट स्पष्ट और साफ़-साफ़ पढ़ने लायक चाहिए।
- हमें आपका पूरा नाम (न कि संक्षित नाम), राष्ट्रीयता, जन्म तिथि, और फ़ोटो दिखाई देनी चाहिए।
- दस्तावेज़ मौजूदा और वैध होना चाहिए (न कि एक्सपायर्ड)।
- दस्तावेज़ के चारों कोने इमेज में दिखाई देने चाहिए।
- लागू होने पर प्लीज़ दस्तावेज़ के सामने और पीछे, दोनों साइड की कॉपियाँ मुहैया करा दें।
माँगे जा सकने वाले अतिरिक्त दस्तावेज़
सुरक्षा और धोखाधड़ी की रोकथाम को हम काफ़ी गंभीरता से लेते हैं, इसलिए आपकी पहचान वेरीफ़ाई करके आपके अकाउंट की सुरक्षा में मदद करने के लिए आपसे अतिरिक्त दस्तावेज़ प्रोवाइड करने के लिए कहा जा सकता है। हमारे द्वारा माँगे जा सकने वाले कुछ दस्तावेज़ों के उदाहरण नीचे दिए हैं।
निवास का प्रूफ़ / पते का प्रूफ़ (POA)
निवास का प्रूफ़ देने वाले दस्तावेज़ों में आपका नाम और मौजूदा रेज़िडेंशियल पता दिखाई देना चाहिए और उन्हें पिछले तीन महीनों के भीतर जारी किया गया होना चाहिए। अपनी एप्लीकेशन में अगर आप पते का कोई मैचिंग प्रूफ़ मुहैया नहीं करा पाते, तो हम आपका अकाउंट नहीं खोल पाएँगे।
मान्य रेज़िडेंस प्रूफ़ दस्तावेज़ों के कुछ उदाहरण:
- बैंक स्टेटमेंट
- यूटिलिटी बिल (गैस, पानी, बिजली)
- टैक्स दस्तावेज़
- किसी वकील से मिली कन्फ़र्मेशन, या फिर कोई अन्य सरकारी दस्तावेज़
प्लीज़ ध्यान दें: दस्तावेज़ को ओरिजिनल फ़ाइल की कॉपी होना चाहिए; स्क्रीनशॉट, मोबाइल/टेलीफ़ोन बिल, और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट स्वीकार नहीं किए जा सकते। कोई इमेज सबमिट करते समय ओरिजिनल दस्तावेज़ के चारों कोने दिखाई देने चाहिए।
सेल्फ़ी
हम आपसे एक 'सेल्फ़ी' की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने हाथ में एक ओरिजिनल दस्तावेज़ पकड़ा होना चाहिए। किसी सेल्फ़ी की प्रमाणिकता कन्फ़र्म करने के लिए अगर हमें किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ती है, तो प्लीज़ इन बातों का ध्यान रखें:
- ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी उंगलियों से कोई भी टेक्स्ट ढका न हो।
- ID डिटेल्स स्पष्ट और पढ़े जाने लायक होनी चाहिए।
- सेल्फ़ी को किसी भी फोटो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर द्वारा मॉडिफ़ाई नहीं किया जाना चाहिए।
- चश्मा, हेडफ़ोन, वायरलेस हैंड्स-फ़्री डिवाइस, टोपी, सिर ढकने वाला कपड़ा, या फिर चेहरे को ढकने वाली कोई चीज़ न पहनें। धार्मिक या मेडिकल कारणों के चलते अगर आप टोपी या सिर ढकने वाला कपड़ा पहनते हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि उसकी छाया आपके चेहरे पर न पड़ रही हो।
सभी वेरिफ़िकेशन दस्तावेज़ ऑनलाइन अकाउंट एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान सीधे अपलोड किए जा सकते हैं। लेकिन इसमें कोई दिक्कत आने पर आप इन तरीकों को आज़माकर देख सकते हैं:
- Internet Explorer, Microsoft Edge, Firefox, Google Chrome, या Safari जैसे किसी और वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करके देखें।
- अपने वेब ब्राउज़र का कैश, कुकीज़, और हिस्ट्री क्लियर करके दोबारा कोशिश करके देखें।
- इन्कॉग्नीटो/छिपे हुए पेज के ज़रिए पेज को एक्सेस करके देखें।
- लैपटॉप/मोबाइल जैसे किसी और डिवाइस का इस्तेमाल करके देखें।
ये तरीके आज़माकर देखने के बाद भी अगर आप अपना दस्तावेज़ अपलोड नहीं कर पा रहे, तो अपने रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस के ज़रिए प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करें।