अपने MT4/MT5 ट्रेडिंग अकाउंट की लिवरेज को अपडेट या एडजस्ट करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें।
अपनी MT4/MT5 लीवरेज बदलने के स्टेप्स:
- क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
- अपडेट किए जाने वाले MT4/MT5 अकाउंट के बगल में मौजूद तीन डॉट्स (•••) पर क्लिक कर दें।
- "Change Leverage" को सिलेक्ट कर लें।
- "Change Leverage" का ऑप्शन अवेलेबल होने पर अगर आप उस पर क्लिक करते हैं, तो आपको एक शॉर्ट फ़ॉर्म पर ले जाया जाएगा।
- बदलाव की रिक्वेस्ट डालने के लिए फ़ॉर्म भरकर उसे सबमिट कर दें। आपकी रिक्वेस्ट को हमारी टीम जल्द से जल्द प्रोसेस कर देगी, और काम होते ही आपको नोटीफ़िकेशन भी आ जाएगी।
"Change Leverage" बटन ग्रे क्यों है?
अगर वो ऑप्शन ग्रे हुआ हुआ है, तो इसका मतलब ये है कि उस अकाउंट की लिवरेज में बदलाव नहीं किया जा सकता।
इसकी दो अहम वजहें हो सकती हैं:
- अकाउंट टाइप पर प्रतिबंध: उदाहरण के लिए, Axi Select अकाउंटों में 100:1 की फ़िक्स्ड लिवरेज होती है, जिसे बदला नहीं जा सकता।
- नियम-कायदों वाले प्रतिबंध: आप जिस देश में रह रहे हैं, उसके स्थानीय नियमों के तहत आपकी लिवरेज फ़िक्स्ड हो सकती है।