पोस्टबैक ट्रैकिंग के ज़रिए आपका सर्वर सीधे आपके एफ़िलिएट नेटवर्क के सर्वर से कम्यूनिकेट कर पाता है। कोई कन्वर्शन होने पर (जैसे रजिस्ट्रेशन, पहली बार किया गया डिपॉज़िट, या कमीशन ट्रिगर करने वाला एक्शन) एफ़िलिएट प्लेटफ़ॉर्म का सर्वर आपके एक्सटर्नल सर्वर को एक पोस्टबैक (नोटिफ़िकेशन) भेज देता है। इससे अपने ही एफ़िलिएट मार्केटिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए आपको सीधी नोटीफ़िकेशन आ जाती है कि किसी नए क्लाइंट ने रजिस्टर किया है, कोई डिपॉज़िट किया है, या फिर CPA कमीशन के लिए क्वालिफ़ाई किया है।
आमतौर पर इस तरीके का इस्तेमाल CPA (Cost-Per-Action) कैंपेन में होता है, जहाँ एफ़िलिएट्स को सेल्स या लीड्स जैसे खास एक्शन्स पर कमीशन मिलती है।
अपने एफ़िलिएट डैशबोर्ड के Postback Settings टैब में आप सीधे अपने पोस्टबैक को आसानी से सेट कर सकते हैं।
पोस्टबैक्स को इनके लिए सेट किया जा सकता है:
- रजिस्ट्रेशन (जब कोई आपके लिंक से रजिस्टर करता है)
- FTD (पहली बार डिपॉज़िट)
- कमीशन (जब कोई कमीशन ट्रिगर होती है)