अगर कोई क्लाइंट आपके अकाउंट में दिखाई नहीं दे रहा, तो इसकी कुछ आम वजहें हो सकती हैं:
- कुकीज़ से जुड़ी दिक्कतें
अगर क्लाइंट के ब्राउज़र में कुकीज़ डिसएबल की हुई हैं या फिर उन्होंने प्राइवेट/इंकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल किया है, तो हो सकता है कि रेफ़रल लिंक ठीक से ट्रैक ना हो। उनसे कहें कि साइन-अप करते समय कुकीज़ इनेबल करके प्राइवेट ब्राउज़िंग से बचें। - गलत रेफ़रल लिंक
ये सुनिश्चित करें कि सही रेफ़रल लिंक का इस्तेमाल किया गया है। अगर कोई गलत लिंक शेयर किया गया था, या फिर लिंक में कोई टाइपो है, तो क्लाइंट आपके अकाउंट से लिंक नहीं होगा। लिंक शेयर करने से पहले उसे दोबारा चेक करना न भूलें। - साइन-अप करने में देरी
क्लाइंट के रेफ़रल स्टेटस को प्रोसेस करने में थोड़ी देरी हो सकती है। साइन-अप के बाद सिस्टम को अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। अपने क्लाइंट के रेफ़रल टैग्स को एडजस्ट करने के बारे में अगर आपको और इनफ़ॉर्मेशन या मदद चाहिए, तो प्लीज़ अपने अकाउंट मैनेजर से संपर्क करें। - iOS ऐप ट्रैकिंग
यदि आपने iOS पर Axi ट्रेडिंग ऐप का उपयोग करके साइन अप किया है, तो आपके रेफ़रल को ठीक से रिकॉर्ड करने के लिए आपको ट्रैकिंग की अनुमति देनी होगी। जब ट्रैकिंग पॉप-अप दिखाई दे, तो "Allow" पर टैप करें। उदाहरण:
अगर आपको अभी भी दिक्कत आ रही है, तो सहायता के लिए अपने अकाउंट मैनेजर से संपर्क कर लें। आपकी समस्या हल करके सब कुछ सही ढंग से लिंक करने में वो आपकी मदद कर देंगे।