एक IB के तौर पर अपने मेन अकाउंट के साथ-साथ आप सब-IBs के 4 लेवल (Sub-IB 1, Sub-IB 2, Sub-IB 3, और Sub-IB 4) बना सकते हैं।
अपने सब-IB को आप सीधे क्लाइंट पोर्टल में देख और मैनेज कर सकते हैं। “Sub IBs” सेक्शन में आपको अपना सब-IB स्ट्रक्चर देखने के दो ऑप्शन दिखाई दे जाएँगे:
- सब-IB लिस्ट
इस सेक्शन में आपको अपने सारे सब-IB की लिस्ट दिखाई दे जाएगी, जिसमें कि ये ज़रूरी डिटेल्स भी शामिल हैं:
- IB
- ईमेल
- रेफ़र करने वाला व्यक्ति
- सब-IB लेवल्स
- IB की कमाई
- सब-IB रिबेट्स
- कुल वॉल्यूम
- नए क्लाइंट्स
किसी खास सब-IB को ढूँढने के लिए आप सब-IB को ID, नाम, या अकाउंट नंबर के ज़रिए भी सर्च कर सकते हैं।
- ट्री व्यू
ट्री व्यू के तहत आपको अपने सब-IB नेटवर्क की एक विशुअल रिप्रेज़ेंटेशन मिल जाती है, जिसमें आप अपने और अपने सब-IBs के संबंधों को देख पाते हैं। आप अपने सब-IBs का पूरा स्ट्रक्चर, उनके रिबेट, व और भी कई डिटेल्स देख सकते हैं।
ट्री व्यू में दी गई अहम जानकारी में शामिल है:
- कुल रिबेट्स
- डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रिबेट्स
- रिबेट ट्रैकिंग की समयावधि (उदाहरण: 01/01/2018 – 15/07/2025)