हम समझ सकते हैं कि एक इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर के तौर पर काम शुरू करने के लिए आप बेताब हैं, और एप्लीकेशन प्रोसेस को आपके लिए ज़्यादा से ज़्यादा आसान और तेज़तर्रार बनाने में आपकी मदद के लिए हम हाज़िर हैं। ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी सारी जानकारी सही हो और आप रेगुलेटरी कसौटियों पर खरे उतरते हों, IB एप्लीकेशन फ़ॉर्म में आपसे ये जानकारी माँगी जाएगी:
- एक इंट्रोड्यूसर के तौर पर आपका एक्सपीरियंस – इंडस्ट्री में अपने बैकग्राउंड और एक्सपीरियंस के बारे में हमें बता दें।
- आप कौन-कौन सी सर्विसेज़ प्रोवाइड करते हैं – एक IB के तौर पर आप कौन-कौन सी सर्विसेज़ प्रोवाइड करेंगे।
- अपने क्लाइंट्स की जानकारी – हमें आपके क्लाइंट्स के बारे में कुछ जानकारी चाहिए होती है, जैसे कि उनका एक्सपीरियंस लेवल और लोकेशन।
- आपकी पर्सनल डिटेल्स – हमें आपकी कुछ बेसिक जानकारी चाहिए होती है, जैसे कि आपके जन्म की तारीख, आपका पता, और आपका पसंदीदा अकाउंट टाइप (आपकी पसंदीदा करेंसी के साथ)।
- बाकी ज़रूरी जानकारी – नियम-कायदों और आपकी लोकेशन के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हम आपसे अतिरिक्त जानकारी माँग सकते हैं।
ये जानकारी प्रोवाइड करके आपकी एप्लीकेशन को और कारगर ढंग से प्रोसेस करने में हम आपकी मदद करेंगे। सब कुछ सबमिट करने के बाद भी अगर आपकी एप्लीकेशन प्रोसेस होने में देरी हो रही है, तो हमसे बेझिझक अपडेट माँग लें! आपकी मदद के लिए ही तो हम यहाँ बैठे हैं।