ऐसी कई वजहें हो सकती हैं, जिनके चलते आप अपना पैसा निकलवा न पा रहे हों। ये रहीं सबसे आम दिक्कतें:
- पेंडिंग / अधूरी अकाउंट वेरिफ़िकेशन: हो सकता है कि आपका अकाउंट अभी पूरी तरह से वेरीफ़ाई न हुआ हो, जो कि पैसे निकलवाने के लिए एक ज़रूरी शर्त होती है। पैसे निकलवाने की कोशिश करने से पहले प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि सभी ज़रूरी डाक्यूमेंट्स प्रोवाइड किए जा चुके हैं और आपका अकाउंट पूरी तरह से वेरीफ़ाई हो चुका है।
- विड्रॉअल-संबंधी रिस्ट्रिक्शन्स या लिमिट्स: हो सकता है कि अपने चुने गए विड्रॉअल मेथड के लिए आप अधिकतम मान्य राशि से ज़्यादा या फिर न्यूनतम राशि से कम रकम निकलवाने की कोशिश कर रहे हों। इसके अलावा, अगर पैसे को उसके ओरिजिनल सोर्स (जैसे कि डिपॉज़िट के लिए इस्तेमाल किए गए पेमेंट मेथड) में ही लौटाने की शर्त हो, तो इससे भी आपका विड्रॉअल प्रोसेस प्रभावित हो सकता है। अपने चुने गए विड्रॉअल मेथड की लिमिट्स और शर्तों को चेक करना न भूलें।
- ओपन या पेंडिंग पोज़ीशन्स: अगर आपके कोई ओपन ट्रेड या पोज़ीशन्स हैं, तो हो सकता है कि उनके क्लोज़ हो जाने तक आप पैसे न निकलवा पाएँ।
- अनसेटल्ड कमीशन्स: कोई पेंडिंग कमीशन होने पर अपने पैसे निकलवाने से पहले उन्हें क्लियर करवाना होता है। प्लीज़ ये चेक कर लें कि कहीं आपकी कोई अनसेटल्ड कमीशन तो नहीं हैं।
- तकनीकी दिक्कतें: कभी-कभी तकनीकी या सिस्टम से जुड़ी दिक्कतों के चलते भी विड्रॉअल प्रोसेस नहीं होते। ऐसे में प्लीज़ दोबारा कोशिश करके देखें।
अगर ऊपर दिया कोई भी कारण लागू नहीं होता, या फिर अगर पैसे निकलवाने में आपको अभी दिक्कत आ रही है, तो और सहायता पाने के लिए प्लीज़ कस्टमर सपोर्ट या अपने अकाउंट मैनेजर से संपर्क करके देख लें।