अपने पार्टनर में बदलाव तो किया जा सकता है, लेकिन ये कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि आपका अकाउंट टाइप, करेंसी, सर्वर की लोकेशन, वगैरह-वगैरह। इन फ़ैक्टर्स के आधार पर हमें ये देखना होगा कि ये बदलाव किया जा भी सकता है या नहीं।
अपना पार्टनर बदलने के प्रोसेस में अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो प्लीज़ सीधे अपने अकाउंट मैनेजर से संपर्क कर लें। इस प्रोसेस में आपको गाइड करके वो आपसे उस नए पार्टनर की डिटेल्स माँग लेंगे, जिस पर आप स्विच करना चाहते हैं।
अगर आपको नहीं पता कि आपका अकाउंट मैनेजर कौन है, तो घबराइए मत – बस हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क कर लें ताकि हम आपको सही व्यक्ति से कनेक्ट कर दें।