मौजूदा क्लाइंट्स के लिए:
- अगर आपको पहले ही किसी IB ने इंट्रोड्यूस करा दिया है, तो सभी नए अकाउंट अपने आप ही उस IB के पार्टनर कोड से लिंक हो जाएँगे (बशर्ते आप उन्हें लिंक करवाना न चाहते हों)।
- अपने नए अकाउंट्स को उसी IB से टैग करवाने के लिए आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं होती। आपके पिछले इंट्रोडक्शन के आधार पर ये काम अपने आप ही हो जाता है।
अभी तक किसी IB/पार्टनर से लिंक न हुए क्लाइंट्स के लिए:
- अगर फ़िलहाल आप किसी IB से लिंक नहीं हुए हैं और आप उससे लिंक होना चाहते हैं, तो एक सब-अकाउंट खुलवाने की रिक्वेस्ट डालकर आप उसे किसी खास IB/पार्टनर से टैग कर सकते हैं।
तरीका:
- अपने क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
- अपने अकाउंट को अगर आप किसी IB या पार्टनर से लिंक या टैग करना चाहते हैं, तो ये पूछे जाने पर कि आपका कोई पार्टनर है या नहीं, Yes को सिलेक्ट करके अपना IB या पार्टनर कोड डाल दें।
- दाईं ओर से Add a New Account पर क्लिक कर दें।
- अकाउंट टाइप, करेंसी, और लिवरेज से संबंधित डिटेल्स को भर दें।
- Reason वाले फ़ील्ड में कोई भी खास इंस्ट्रक्शन्स या डिटेल्स डाल दें।
- Request New Account पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट पूरी कर दें।
किसी नए IB में बदलाव करना या जोड़ना:
- अगर आप किसी नए अकाउंट के लिए किसी और IB में स्विच करना चाहते हैं या फिर किसी मौजूदा अकाउंट को एक नए IB से लिंक करना चाहते हैं, तो इस बदलाव के लिए आपको एक रिक्वेस्ट डालनी होगी।
- ऐसा करने के लिए प्लीज़ क्लाइंट सर्विसेज़ से संपर्क करके उन्हें ये जानकारी मुहैया करा दें:
- वो अकाउंट, जिसे आप एक नए IB से टैग करना चाहते हैं।
- वह नया IB कोड, जिसे आप उस अकाउंट से जोड़ना चाहते हैं।
आपकी रिक्वेस्ट मिलते ही आपके अकाउंट को नए IB के पार्टनर कोड से लिंक करने की संभावना की हम समीक्षा कर लेंगे। मुमकिन हुआ तो उस बदलाव को प्रोसेस भी कर दिया जाएगा।
हेल्प सेंटर के ज़रिए आप सीधे किसी पार्टनर से लिंक/टैग होने की रिक्वेस्ट भी डाल सकते हैं:
- Axi की वेबसाइट पर Help Center पर चले जाएँ।
- Submit a Request पर क्लिक कर दें।
- “What do you need help with?” के तहत Partner Tagging को सिलेक्ट कर लें।
- ज़रूरी डिटेल्स भरकर फ़ॉर्म सबमिट कर दें।
ज़रूरी जानकारी:
- इस प्रोसेस को पूरा होने में 1-2 बिज़नस डेज़ लग सकते हैं।
- अगर आप किसी मौजूदा अकाउंट के लिए IB में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको एक नया अकाउंट खुलवाना होगा, क्योंकि वो लिंक उस इंडिविजुअल ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ा होता है।