Axi पर अपने क्लाइंट्स की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हम अलग-अलग पोर्टल प्रोवाइड करते हैं: क्लाइंट पोर्टल और IB पोर्टल। चाहे आप कोई रेगुलर ट्रेडर हों या फिर एक इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर (IB), इन पोर्टलों के बीच का फ़र्क समझकर आप Axi प्लेटफ़ॉर्म का का भरपूर फ़ायदा उठा सकते हैं।
क्लाइंट पोर्टल
आपके पर्सनल ट्रेडिंग अकाउंट, फ़ंडिंग, और विड्रॉअल्स को मैनेज करने में क्लाइंट पोर्टल एक अहम भूमिका निभाता है।
अहम फ़ीचर्स:
- अकाउंट मैनेजमेंट: बैलेंस, ट्रेडिंग एक्टिविटी, और परफ़ॉर्मेन्स देखें।
- डिपॉज़िट्स और विड्रॉअल्स: फ़ंडिंग और विड्रॉअल रिक्वेस्ट्स को मैनेज करें।
- ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म्स: ट्रेडिंग के लिए MT4/MT5 को एक्सेस करें।
- फ़ाइनेंशियल रिपोर्ट्स: स्टेटमेंट्स और ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री डाउनलोड करें।
- KYC वेरिफ़िकेशन: अपनी पहचान वेरीफ़ाई करने के लिए डाक्यूमेंट्स सबमिट करें।
- कस्टमर सपोर्ट: मदद के लिए सपोर्ट से संपर्क करें।
IB पोर्टल
IB पोर्टल को इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर्स (IBs) के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वो क्लाइंट रेफ़रल्स को मैनेज कर सकें व रिबेट और कमीशन को ट्रैक कर सकें। IB पोर्टल को एक्सेस करने के लिए आपको अपने रिबेट अकाउंट का इस्तेमाल करना होता है, जो एक IB के तौर पर अप्लाई करके मंज़ूरी मिल जाने पर अपने आप ही बनकर तैयार हो जाता है।
अहम फ़ीचर्स:
- एडवांस्ड ट्रैकिंग: कुल रिबेट बैलेंस और ऐतिहासिक डेटा देखें।
- टॉप 20 कस्टमर: सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मेन्स वाले अपने क्लाइंट्स पर नज़र रखें।
- कमीशन ट्रैकिंग: रेफ़र किए गए क्लाइंट्स से होने वाली कमाई को ट्रैक करें।
- ज़रूरी मेट्रिक्स: परफ़ॉर्मेन्स डेटा और रेफ़रल स्टैट्स देखें।
- डेली पेमेंट्स: सीधे डेली पेमेंट्स की रिक्वेस्ट डालें।
- IB सपोर्ट: अपने IB अकाउंट मैनेजर के ज़रिए समर्पित सपोर्ट को एक्सेस करें।
IB पोर्टल की बदौलत IBs क्लाइंट परफ़ॉर्मेन्स और कमीशन्स को ट्रैक कर पाते हैं, जिससे उनका रेफ़रल बिज़नस मक्खन की तरह चलता रहता है।
अहम फ़र्क
| फ़ीचर | क्लाइंट पोर्टल | आईबी पोर्टल |
| प्राइमरी यूज़र | व्यक्तिगत व्यापारी | ब्रोकर (आईबी) का परिचय |
| ट्रेडिंग एक्सेस | ट्रेडिंग खातों तक पूर्ण पहुँच | ट्रेडिंग एक्सेस नहीं; ग्राहक प्रबंधन पर केंद्रित |
| रिबेट/कमीशन ट्रैकिंग | लागू नहीं | रिबेट और कमीशन ट्रैक करें |
| क्लाइंट रेफ़रल्स | लागू नहीं | रेफ़र किए गए ग्राहकों का प्रबंधन और ट्रैकिंग करें |
| फ़ाइनेंशियल रिपोर्ट्स | ट्रेडिंग इतिहास और विवरण डाउनलोड करें | रिबेट बैलेंस और प्रदर्शन मीट्रिक देखें |
| विड्रॉअल रिक्वेस्ट्स | सीधे निकासी का अनुरोध करें | रिबेट निकासी के लिए क्लाइंट पोर्टल एक्सेस करना आवश्यक है |
| एक्सेस-संबंधी शर्तें | सीधी पहुँच | आईबी पोर्टल एक्सेस करने के लिए रिबेट खाते की आवश्यकता होती है |