अपने पैसे निकलवाने में अगर आपको दिक्कत आ रही है, तो इसके पीछे इनमें से किसी वजह का हाथ हो सकता है:
1. Return to Source (RTS) शर्त
हो सकता है कि आपको अपना शुरुआती डिपॉज़िट उसी पेमेंट मेथड से निकलवाना पड़े, जिसके ज़रिए अकाउंट में सबसे पहले पैसे डाले गए थे। उसके बाद ही किसी और मेथड के ज़रिए आप अपने मुनाफ़े या अतिरिक्त पैसे को निकलवा सकते हैं।
उदाहरण:
अगर आपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड से $1,000 डिपॉज़िट किए थे और आपका बैलेंस अब $1,500 है, तो पहले आपको उसी कार्ड में $1,000 वापस निकलवाने होंगे। उसके बाद आप बचे हुए $500 मुनाफ़े को किसी और अवेलेबल मेथड से निकलवा सकते हैं।
🔗Return to Source (RTS) के बारे में और जानें और देखें की प्रॉफ़िट विड्रॉअल पर इसका क्या असर पड़ता है।
2. विड्रॉअल राशि अवेलेबल बैलेंस से ज़्यादा है
ओपन ट्रेड्स और मार्जिन-संबंधी शर्तों का हिसाब लगाकर ये सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा रिक्वेस्ट किया गया विड्रॉअल आपके अवेलेबल बैलेंस से ज़्यादा न हो।
3. विड्रॉअल मेथड की पाबंदियाँ
विड्रॉअल सिर्फ़ आपके निवास के देश में उपलब्ध मेथड्स के ज़रिए और RTS पॉलिसी के तहत ही किए जा सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें कि कुछ मामलों में स्थानीय नियम-कायदों या पेमेंट प्रोवाइडर के नियमों के चलते डिपॉज़िट के लिए इस्तेमाल किए गए मेथड का इस्तेमाल विड्रॉअल के लिए नहीं किया जा सकता।
4. विड्रॉअल लिमिट्स या अकाउंट वेरिफ़िकेशन
कुछ क्षेत्रों या अकाउंट टाइप्स में विड्रॉअल पर पाबंदियाँ या फिर वेरिफ़िकेशन-संबंधी अतिरिक्त शर्तें होती हैं।
कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपका अकाउंट पूरी तरह से वेरीफ़ाइड है (यानी कि उसके KYC डॉक्यूमेंट सबमिट और अप्रूव हो चुके हैं)।