अपनी ट्रेडिंग हिस्ट्री की जानकारी रखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके Axi Trading Platform से दैनिक या मासिक स्टेटमेंट तुरंत डाउनलोड की जा सकती हैं।
- Axi Trading Platform खोलकर अपने अकाउंट में साइन-इन कर लें।
- स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर मौजूद प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप कर दें।
- मेन्यू से “Statements” ऑप्शन को चुन लें।
- उपलब्ध स्टेटमेंट देखने के लिए “Daily” या “Monthly” फ़िल्टर का इस्तेमाल करें।
- पुरानी स्टेटमेंट खोजने के लिए अपनी मनचाही डेट रेंज और स्टेटमेंट पीरियड सिलेक्ट कर लें।
- स्टेटमेंट को अपने डिवाइस में सेव करने के लिए “Download” पर क्लिक कर दें। वो स्टेटमेंट PDF डॉक्यूमेंट के तौर पर सेव हो जाएगी।