/ /
Axi Web Platform पर किसी परपेचुअल फ़्यूचर में ट्रेड कैसे डाला जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

किसी परपेचुअल फ़्यूचर पर ट्रेड डालना Axi Web Platform पर किसी और इंस्ट्रूमेंट को ट्रेड करने जैसा ही होता है।

  1. Axi Trading Platform पर चले जाएँ।
  2. Trade टैब में ट्रेड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट को सर्च कर लें (इस मामले में कोई परपेचुअल फ़्यूचर्स प्रोडक्ट)।
  3. ऐसा करने से प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट खुल जाएगी — आगे बढ़ने के लिए Buy या Sell को चुन लें।

दोनों में अहम फ़र्क ये होता है कि किसी परपेचुअल फ़्यूचर्स इंस्ट्रूमेंट को खोलने पर ट्रेड स्क्रीन पर इस खासतौर पर इसी प्रोडक्ट टाइप के लिए डिज़ाइन की गई कुछ अतिरिक्त इनफ़ॉर्मेशन देखी जा सकती है।

  • फ़ंडिंग रेट – यहाँ लॉन्ग या शॉर्ट पोज़ीशनों पर लागू होने वाली ब्याज दर देखी जा सकती है। ये सीधे आपके बैलेंस से डेबिट या क्रेडिट हो जाती है।
  • काउंटडाउन – यहाँ अगली फ़ंडिंग पेमेंट तक का बाकी समय देखा जा सकता है।
  • मेकर/टेकर फ़ीस – यहाँ दिखाई देने वाली फ़ीस इस बात पर निर्भर करती है कि आपके ऑर्डर से लिक्विडिटी ऐड होती है या डिलीट।
  • ऑर्डर बुक और हालिया ट्रेड – यहाँ उस प्रोडक्ट की मार्केट डेप्थ और लेटेस्ट लेन-देन का रियल-टाइम डेटा देखा जा सकता है।

💡 नोट: यूनिट्स की संख्या जितनी ज़्यादा होगी, कमीशन भी उतनी ही ज़्यादा होगी। इस जानकारी को ट्रेड सेट-अप स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

Picture

उसके बाद का ट्रेडिंग प्रोसेस बाकी सभी इंस्ट्रूमेंट्स जैसा ही होता है। आप अपनी लिवरेज को एडजस्ट कर सकते हैं, ये फ़ैसला कर सकते हैं कि (कोई लिमिट ऑर्डर प्लेस करने के लिए) आप Open at Rate को चुनना चाहते हैं या नहीं, और अपने स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट लेवल्स को सेट कर सकते हैं। ट्रेड सबमिट हो जाने पर आपकी स्क्रीन पर एक कन्फ़र्मेशन मैसेज आ जाएगा।

अपने ओपन ट्रेड्स को आप Position टैब में देख सकते हैं, जहाँ से Close या फिर Close All पर क्लिक करके अपनी पोज़ीशनों को आप कभी भी मॉनिटर या क्लोज़ कर सकते हैं

क्या यह लेख सहायक था?