/ /
मेरे चार्ट में गैप क्यों हैं? इन्हें ठीक कैसे किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

प्लेटफ़ॉर्म में गैप आने के कई कारण होते हैं, जैसे कि:

  1. उस अवधि के दौरान उस प्रोडक्ट की ट्रेडिंग नहीं हुई। इसके पीछे पब्लिक हॉलिडेज़ या फिर अंडरलाइंग प्रोडक्ट की ट्रेडिंग में आने वाली किसी ब्रेक का हाथ हो सकता है।
  2. ब्रोकर की ओर से डाले गए प्राइस में आई रुकावट।
  3. प्लेटफ़ॉर्म पर या तो डेटा लोड नहीं हो रहा है, या फिर डेटा को हटा दिया गया है।

अगर उस गैप के लिए कोई प्रोडक्ट ज़िम्मेदार है, न कि ट्रेडिंग, तो उस गैप को भरा नहीं जा सकता। अगर इस दिक्कत के पीछे प्राइस फ़ीड में आने वाली किसी रुकावट का हाथ है, तो आमतौर पर उसे ब्रोकर द्वारा ठीक कर दिया जाता है।

अगर चार्ट में डेटा लोड नहीं हुआ है, तो इनमें से किसी एक सॉल्यूशन को आज़माकर देखें:

  1. चार्ट पर राइट-क्लिक करके ‘Refresh’ को सिलेक्ट कर लें। ऐसे में डेटा को डाउनलोड करके आपको उसे चार्ट में लोड करना होगा। ऐसा करने के लिए 'Tools’ पर और फिर ‘History Center’ पर क्लिक कर दें। सही सिंबल और अवधि को ढूँढकर डाउनलोड बटन को सिलेक्ट कर लें।

  2. अगर आपको किसी थर्ड पार्टी से डेटा मिला है, तो Import ऑप्शन को सिलेक्ट करके उस फ़ाइल को प्लेटफ़ॉर्म में लोड किया जा सकता है।

  3. प्लेटफ़ॉर्म खोलकर मेन टूलबार में 'File' पर क्लिक करके ‘Open data folder’ पर चले जाएँ। नए पैनल से ‘History’ फ़ोल्डर को सिलेक्ट करके सही सर्वर को चुन लें, और इस फ़ोल्डर की फ़ाइलों को डिलीट कर दें। ऐसा करने से डेटा दोबारा बनने लग जाएगा।

क्या यह लेख सहायक था?