/ /
Axi Trading Platform पर अकाउंट खुलवाने के लिए मुझे किस-किस चीज़ की ज़रूरत पड़ेगी?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

Axi Trading Platform पर अकाउंट खुलवाने के लिए आपसे आपका नाम, जन्म-तिथि, और पते जैसी बुनियादी निजी जानकारी माँगी जाएगी। ग्राहक सुरक्षा की कानूनी कसौटियों पर खरे उतरने के लिए हम आपसे आपकी बेसिक फ़ाइनेंशियल इनफ़ॉर्मेशन की माँग भी करेंगे, जिसमें आपके रोज़गार और बचत की जानकारी भी आती है।

अपनी पहचान को कन्फ़र्म करने के लिए हमें आपकी ID को वेरीफ़ाई करना होगा। हाँ, अकाउंट सेट-अप के दौरान आप इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। जैसाकि आप नीचे देख सकते हैं, इस प्रोसेस को बाद में भी पूरा किया जा सकता है:

  • अपना अकाउंट खुलवाते समय अपनी ID को वेरीफ़ाई करवाना: आप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान ही अपनी ID को अपलोड कर सकते हैं। इस ऑप्शन की बदौलत आप बगैर किसी लिमिट के ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं, जिसके चलते आपका ट्रेडिंग एक्सपीरियंस मक्खन जैसा स्मूद हो जाता है।
  • ID वेरिफ़िकेशन को बाद के लिए छोड़ना: रजिस्ट्रेशन के दौरान आपके पास ID वेरिफ़िकेशन स्किप करने का ऑप्शन होता है। इस ऑप्शन को चुनकर आप सामान्य रूप से ट्रेडिंग तो कर सकते हैं, लेकिन ऐसे में आपके अकाउंट पर कुछ इक्विटी लिमिट्स लागू होंगी; इस अवधि के दौरान आप ज़्यादा से ज़्यादा $5,000 USD का डिपॉज़िट कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने किसी मुनाफ़े को विड्रॉ नहीं कर सकते। ज़रूरी जानकारी! अपना पहला डिपॉज़िट करने के बाद अपनी ID को अपलोड करके वेरीफ़ाई करवाने के लिए आपके पास 28 दिन की मोहलत होती है, नहीं तो आपका अकाउंट फ़्रीज़ हो जाता है।
क्या यह लेख सहायक था?