नए ट्रेडिंग सिंबल कैसे ऐड किए जा सकते हैं? (Mac/iOS)
अपडेट किया गया 4 माह पहले
MT4 प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए ट्रेडिंग के लिए Axi पर कई तरह के प्रोडक्ट (इंस्ट्रूमेंट) अवेलेबल हैं। ट्रेड करने के लिए कोई नई प्रोडक्ट खोजने या ऐड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
MT4 में लॉग-इन कर लें
“Market Watch” विंडो पर चले जाएँ – ये आपके MT4 ट्रेडिंग टर्मिनल (डेस्कटॉप और वेब वर्शन) के दाईं ओर मौजूद होती है
Market Watch में Symbols पर राइट-क्लिक कर दें। ऐसा करने से अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स की एक लिस्ट खुल जाएगी।
कोई नया सिंबल जोड़ने के लिए अपने मनचाहे सिंबल पर क्लिक करके "Show" पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से वो सिंबल MT4 में दिखाई दे जाएगा।
सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स को दिखाना और छिपाना
सभी सिंबल दिखाएँ
सभी अवेलेबल ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स दिखाने के लिए:
Market Watch विंडो में राइट-क्लिक कर दें।
'Symbols' को सिलेक्ट कर लें।
सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट देखने और जोड़ने के लिए Show All को चुनकर विंडो को बंद कर दें।
सभी सिंबल छिपाएँ
Market Watch विंडो में राइट-क्लिक कर दें।
‘Symbols’ को सिलेक्ट कर लें।
सभी सिंबल्स को एक-साथ छिपाने के लिए "Hide All" पर क्लिक कर दें, या फिर कुछ खास सिंबल्स को छिपाने के लिए "Hide" को सिलेक्ट कर लें।
Market Watch विंडो में अब आपके द्वारा चुना गया ट्रेड इंस्ट्रूमेंट दिखाई दे जाएगा। इस इंस्ट्रूमेंट के प्राइसिंग चार्ट को देखने के लिए बस अभी-अभी जोड़े सिंबल पर क्लिक करके उसे ड्रैग करते-करते चार्ट विंडो में ड्रॉप कर दें।
Market Watch विंडो क्या होती है, उसे इनेबल कैसे किया जाता है, और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इस बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिया वीडियो देखें।