हालांकि दोनों ही पोज़ीशनें एक ही अंडरलाइंग मार्केट या एक्सचेंज पर निर्भर करती हैं, कैश CFD (जैसे US कच्चा तेल) और रोलिंग फ़्यूचर CFD (जैसे BRENT.fs) में कुछ अहम फ़र्क होते हैं।
यहाँ ज़रूरी बात ये है कि कैश CFD की ट्रेडिंग और लेन-देन फ़ौरन, मौजूदा मार्केट प्राइस पर कर दिए जाते हैं – आपने सुना ही होगा कि कैश CFD को "स्पॉट मार्केट" भी कहा जाता है, क्योंकि आप "ऑन द स्पॉट" खरीद रहे होते हैं। फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स इससे अलग होते हैं क्योंकि वहाँ किसी कमोडिटी या फ़ाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट को भविष्य की किसी पूर्व-निर्धारित तारीख पर, एक तय दाम पर आप खरीद सकते हैं।
आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि ट्रेडिंग आवर्स और कॉन्ट्रैक्ट साइज़ भी अलग होते हैं – फ़्यूचर्स CFD की तुलना में कैश CFD के ट्रेडिंग आवर्स ज़्यादा होते हैं और कॉन्ट्रैक्ट साइज़ कम – जहाँ फ़्यूचर्स CFD पर प्राइस एडजस्टमेंट (रोल-ओवर्स) लागू हो सकते हैं, कैश CFD पर फ़ाइनेंसिंग चार्ज और डिविडेंड एडजस्टमेंट लागू होते हैं।
कैश (स्पॉट) CFD और फ़्यूचर्स CFD के बारे में डिटेल में जानने के लिए हम आपको ये आर्टिकल पढ़ने का सुझाव देंगे: कैश और फ़्यूचर्स मार्केट में क्या फ़र्क होता है?