सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के लिए क्रिप्टोकरेंसी, ई-वॉलेट्स, और डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स के ज़रिए की जाने वाली विड्रॉअल रिक्वेस्ट्स पर हमारी Return to Source (RTS) पॉलिसी के तहत अतिरिक्त कंट्रोल लागू होते हैं। कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट करने से पहले प्लीज़ इस जानकारी पर एक नज़र डाल लें:
प्लीज़ ध्यान दें: Return to Source का हिसाब क्रिप्टोकरेंसी के आधार पर लगाया जाता है, न कि MT4/बेस करेंसी के आधार पर। उदाहरण के लिए, अगर आपने 0.05 BTC के बराबर के $200 BTC का डिपॉज़िट किया है, तो आप 0.05 BTC निकलवा सकते हैं, न कि करेंसी में $200. अपने Trading Account Currency के Enter Amount फ़ील्ड में वो राशि डालने पर "Credited in BTC" में अपने आप ही हम आपको मिलने वाली BTC रकम दिखा देते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें कि RTS तक के विड्रॉअल प्रोसेस हो जाने के बाद ओरिजिनल डिपॉज़िट राशि से ऊपर के सभी अतिरिक्त फ़ंड्स को किसी अवेलेबल मेथड के ज़रिए निकलवाया जाना चाहिए, जैसे कि बैंक ट्रांसफ़र, कार्ड पेमेंट और क्रिप्टो पेमेंट।
हमारी RTS पॉलिसी को लेकर अगर आपको कोई मदद या स्पष्टीकरण चाहिए, तो प्लीज़ हमारी कस्टमर सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
अलग-अलग कार्ड्स के ज़रिए अपने Axi अकाउंट में अगर आप कई डिपॉज़िट कर चुके हैं, तो उन सभी कार्ड्स के लिए आपके नेट डिपॉज़िट तक आपके विड्रॉअल्स को RTS के तौर पर प्रोसेस कर दिया जाएगा।
उदाहरण: मान लीजिए कार्ड A के ज़रिए आपने $100 का और फिर कार्ड B के ज़रिए आपने $600 का क्रेडिट कार्ड डिपॉज़िट किया है। अपने अकाउंट से पूरे $700 निकलवाने के इरादे से अब Axi क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए आप एक विड्रॉअल रिक्वेस्ट डाल देते हैं। ओरिजिनल कार्ड्स में आपके विड्रॉअल्स को कुछ इस तरह प्रोसेस किया जाएगा:
विड्रॉअल्स को आपके ट्रेडिंग अकाउंट को फ़ंड करने के लिए इस्तेमाल किए गए ओरिजिनल डिपॉज़िट सोर्स में इंडिविजुअल पेमेंट के तौर पर, न कि कई पेमेंट्स के तौर पर लौटा दिया जाएगा।
प्लीज़ ध्यान दें कि क्रेडिट कार्ड रिफ़ंड मिलने में 1-7 बिज़नस डेज़ लग जाते हैं, लेकिन आपके बैंक के आधार पर ये अवधि कम या ज़्यादा भी हो सकती है। 7 बिज़नस डेज़ के बाद भी रिफ़ंड की गई राशि को अगर आपका बैंक आपके कार्ड में लोकेट नहीं कर पाता, तो हम आपको एक पेमेंट रेफ़रेंस कोड प्रोवाइड कर सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें कि कोई क्रेडिट कार्ड रिफ़ंड मिलने में 5-7 बिज़नस डेज़ लग जाते हैं, लेकिन आपके बैंक के आधार पर ये अवधि कम या ज़्यादा भी हो सकती है। 7 बिज़नस डेज़ के बाद भी रिफ़ंड की गई राशि को अगर आपका बैंक आपके कार्ड में लोकेट नहीं कर पाता, तो हम आपको एक ARN कोड प्रोवाइड कर सकते हैं।
ज़रूरी जानकारी: क्योंकि ये एक रिफ़ंड प्रोसेस होता है, आपको अपने बैंक को ये बताना पड़ता है कि वो ARN किसी बैंक ट्रांसफ़र से नहीं, बल्कि रिफ़ंड से संबंधित है। ARN को गलती से एक अंतरराष्ट्रीय बैंक ट्रांसफ़र के तौर पर प्रोसेस करने के चलते हो सकता है बैंक आप फ़ंड्स को ट्रेस ही न कर पाएँ।