Axi पर अपने क्लाइंट्स की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हम अलग-अलग पोर्टल प्रोवाइड करते हैं: क्लाइंट पोर्टल और IB पोर्टल। चाहे आप कोई रेगुलर ट्रेडर हों या फिर एक इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर (IB), इन पोर्टलों के बीच का फ़र्क समझकर आप Axi प्लेटफ़ॉर्म का का भरपूर फ़ायदा उठा सकते हैं।
आपके पर्सनल ट्रेडिंग अकाउंट, फ़ंडिंग, और विड्रॉअल्स को मैनेज करने में क्लाइंट पोर्टल एक अहम भूमिका निभाता है।
अहम फ़ीचर्स:
IB पोर्टल को इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर्स (IBs) के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वो क्लाइंट रेफ़रल्स को मैनेज कर सकें व रिबेट और कमीशन को ट्रैक कर सकें। IB पोर्टल को एक्सेस करने के लिए आपको अपने रिबेट अकाउंट का इस्तेमाल करना होता है, जो एक IB के तौर पर अप्लाई करके मंज़ूरी मिल जाने पर अपने आप ही बनकर तैयार हो जाता है।
अहम फ़ीचर्स:
IB पोर्टल की बदौलत IBs क्लाइंट परफ़ॉर्मेन्स और कमीशन्स को ट्रैक कर पाते हैं, जिससे उनका रेफ़रल बिज़नस मक्खन की तरह चलता रहता है।
अहम फ़र्क
| फ़ीचर | क्लाइंट पोर्टल | आईबी पोर्टल |
| प्राइमरी यूज़र | व्यक्तिगत व्यापारी | ब्रोकर (आईबी) का परिचय |
| ट्रेडिंग एक्सेस | ट्रेडिंग खातों तक पूर्ण पहुँच | ट्रेडिंग एक्सेस नहीं; ग्राहक प्रबंधन पर केंद्रित |
| रिबेट/कमीशन ट्रैकिंग | लागू नहीं | रिबेट और कमीशन ट्रैक करें |
| क्लाइंट रेफ़रल्स | लागू नहीं | रेफ़र किए गए ग्राहकों का प्रबंधन और ट्रैकिंग करें |
| फ़ाइनेंशियल रिपोर्ट्स | ट्रेडिंग इतिहास और विवरण डाउनलोड करें | रिबेट बैलेंस और प्रदर्शन मीट्रिक देखें |
| विड्रॉअल रिक्वेस्ट्स | सीधे निकासी का अनुरोध करें | रिबेट निकासी के लिए क्लाइंट पोर्टल एक्सेस करना आवश्यक है |
| एक्सेस-संबंधी शर्तें | सीधी पहुँच | आईबी पोर्टल एक्सेस करने के लिए रिबेट खाते की आवश्यकता होती है |