/ /
किसी बैंक अकाउंट को हटाया/डिलीट कैसे किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले
  • Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
  • लॉग-इन करने के बाद Funds पर क्लिक कर दें।
  • Funds सेक्शन में Manage टैब को सिलेक्ट कर लें; ऐसा करने से आपके द्वारा सेव किए गए सभी पेमेंट मेथड डिस्प्ले हो जाएँगे।
  • Bank Account टैब पर क्लिक कर दें।
  • डिलीट किए जाने वाले बैंक अकाउंट को ढूँढकर उसके बगल में मौजूद कचरे के डिब्बे वाले आइकन पर क्लिक कर दें।

  • आपकी स्क्रीन पर कन्फ़र्मेशन वाला एक पॉप-अप आ जाएगा। आगे बढ़ने के लिए Delete पर क्लिक कर दें। अगर वो सफल रहता है, तो आपको एक कन्फ़र्मेशन मैसेज दिखाई दे जाएगा।

ज़रूरी जानकारी! 
किसी बैंक अकाउंट को सिर्फ़ तभी डिलीट किया जा सकता है, जब उससे जुड़े Return to Source (RTS) बैलेंस को पहले ही हटा दिया गया हो। ऐसा करने के लिए उस अकाउंट को हटाने से पहले उस बैंक अकाउंट के ज़रिए डिपॉज़िट की गई राशि को आपको निकलवा लेना चाहिए। 

अगर आपका कोई सवाल है या फिर अपने बैंक अकाउंट को आप हटा नहीं पा रहे, तो मदद के लिए प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करें। 

 

 

क्या यह लेख सहायक था?